छत्तीसगढ़ DMF फंड घोटाला सोर्स - नवभारत लाइव
कांकेर

कांकेर में खनिज न्यास निधि से बने टीन शेड: 6.12 करोड़ रुपये खर्च पर उठे बड़े सवाल

Chhattisgarh DMF Fund Scam : कांकेर ब्लॉक में DMF निधि से 36 टीना शेड निर्माण पर 6.12 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसकी गुणवत्ता और प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।

मोहनीश सोनी, ऐश्वर्या द्विवेदी

Kanker DMF Scam RTI Disclosure : जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांकेर ब्लॉक में 36 स्थानों पर टीना शेड निर्माण के लिए 6 करोड़ 12 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर निर्माण कार्यों की लागत, गुणवत्ता और प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

दुर्गूकोंदल ब्लॉक में 41 टीना शेड निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये से अधिक तथा भानुप्रतापपुर ब्लॉक में 70 से अधिक टीना शेड के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए जा रहे इन टीना शेडों के निर्माण में निर्धारित मापदंडों का पालन किया गया या नहीं।

निर्माण की लागत और प्रक्रिया पर सवाल

नवभारत की पड़ताल में कांकेर ब्लॉक में टीना शेड निर्माण की लागत और निर्माण प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि निर्माण कार्यों में निर्धारित स्टीमेट और प्रचलित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि यदि निर्माण कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया अपनाई जाती, तो क्या इन्हें कम लागत में पूरा किया जा सकता था।

मामले में निर्माण एजेंसी के रूप में ग्राम पंचायतों की भूमिका और स्वीकृत राशि के उपयोग की भी जांच किए जाने की मांग उठ रही है। सवाल यह भी है कि खनिज न्यास निधि से स्थायी निर्माण कराने के बजाय टीना शेड निर्माण को प्राथमिकता क्यों दी गई।

अन्य ब्लॉकों में भी हुए निर्माण

कोयलीबेड़ा, अंतागढ़, चारामा और नरहरपुर ब्लॉकों में भी बड़े पैमाने पर टीन शेड निर्माण कराए जाने की जानकारी सामने आई है। इन निर्माण कार्यों में खर्च की गई राशि, गुणवत्ता, स्वीकृति और निर्धारित मापदंडों की जांच की मांग की जा रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता सुनील गोस्वामी सहित कांग्रेस की ओर से इन निर्माण कार्यों की जांच की मांग किए जाने की बात कही गई है। सवाल उठ रहा है कि खनिज न्यास निधि से खर्च की जा रही करोड़ों रुपये की राशि का वास्तविक लाभ आम जनता को मिल रहा है या नहीं।

अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इन निर्माण कार्यों की जांच कराकर लागत, गुणवत्ता और स्वीकृति प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब देता है या नहीं।

टीना शेड निर्माण की सूची में दर्ज राशि

वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 — राशि रुपये में

क्र.सं. | ग्राम का नाम | दर्ज राशि (₹)

1 | कोड़ेगुंगा | 19,32,000

2 | माटवाड़ामोदी | 19,40,000

3 | तेलवट | 19,68,000

4 | तुलतुली | 19,68,000

5 | अंजली | 19,95,000

6 | बेवरती | 13,94,000

7 | नवागांव भावगीर | 19,98,000

8 | मालगांव | 19,65,000

9 | नवागांव भावगीर | 10,70,000

10 | कोकपुर | 3,30,000

11 | पीड़ापाल | 19,65,000

12 | अंजनी | 15,00,000

13 | कोकोनपुर | 10,00,000

14 | पेटोली | 10,00,000

15 | कोकपुर | 10,64,000

16 | कोकपुर | 10,64,000

17 | भीरावाही | 19,99,000

18 | कुरिष्टीकुर | 14,10,000

19 | कोकपुर | 5,00,000

20 | गोविंदपुर | 13,68,000

21 | मरकाटोला | 19,52,000

22 | कोडागांव | 19,50,000

23 | नाधियानवागांव | 19,64,000

24 | आलवबेड़ा | 19,45,544

25 | सिदेसर | 19,78,213

26 | कन्हारपुरी | 19,49,572

27 | पटोद | 19,58,000

28 | पुसावंड | 19,58,000

29 | कुरिष्टीकुर | 19,52,000

30 | बासकुंडा | 19,97,000

31 | मादरी | 19,97,000

32 | तेलवट | 19,65,000

33 | मालगांव | 19,96,000

34 | भेलेनकन्हार | 19,97,000

35 | भीरावाही | 19,99,000

36 | किरगोली | 19,77,000

कुल राशि: 6,12,30,000 रुपये (6 करोड़ 12 लाख 30 हजार रुपये)।

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना