छत्तीसगढ़ दुर्ग मवेशी तस्करी सोर्स- नवभारत लाइव
दुर्ग

रायपुर से नागपुर जा रहा मवेशियों से भरा आयशर वाहन पकड़ाया, कर्नाटक के दो आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling : कत्लखाने ले जाए जा रहे थे 12 गाय और 4 बछड़े, वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे मवेशी, कुम्हारी पुलिस ने 3.90 लाख रुपये की संपत्ति की जब्त।

दिनेश कुमार चौहान, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • कुम्हारी में पुलिस ने मवेशियों से भरा आयशर वाहन पकड़ा।

  • वाहन में 12 गाय और 4 बछड़ों समेत कुल 16 मवेशी मिले।

  • मवेशियों को रायपुर से नागपुर के कत्लखाने ले जाने का आरोप।

  • कर्नाटक के चालक और परिचालक गिरफ्तार।

  • मवेशियों और आयशर वाहन समेत 3.90 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।

Chhattisgarh Durg Cattle Smuggling : रायपुर से नागपुर के कत्लखाने तक मवेशियों की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के कुम्हारी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 16 मवेशियों से भरे आयशर वाहन को पकड़ लिया।

वाहन में 12 गाय और 4 बछड़ों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने मौके से कर्नाटक निवासी चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है। मवेशियों और परिवहन में इस्तेमाल आयशर वाहन सहित कुल 3 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक थाना कुम्हारी को सूचना मिली थी कि आयशर वाहन क्रमांक केए 07 वी 3345 में बड़ी संख्या में मवेशियों को भरकर रायपुर की ओर से नागपुर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने साईं मंदिर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में 12 गाय, 3 काले बछड़े और एक अन्य बछड़ा समेत कुल 16 मवेशी मिले। सभी को वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक-परिचालक

वाहन में मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर चालक और परिचालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक अकबर पाशा 33 वर्ष, निवासी काकिया मोहल्ला, कोलार, कर्नाटक और परिचालक तबरेज पाशा 37 वर्ष, निवासी बीडी कॉलोनी, जिला कोलार, कर्नाटक को गिरफ्तार कर लिया।

पशु क्रूरता और कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कुम्हारी में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6 एवं 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) और मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं