रायपुर में सजेगी सुरों की शाम, धुन फाउंडेशन की महफिल ए धुन में लाइव बैंड के साथ गूंजेंगे सुरीले नगमे

Raipur Musical Program : संगीत प्रेमियों के लिए रविवार की शाम खास होने जा रही है। धुन फाउंडेशन की ओर से एक शाम सुरों के नाम कार्यक्रम के लाइव बैंड प्रस्तुति महफिल-ए-धुन का आयोजन किया जा रहा है।
Raipur Musical Program
छत्तीसगढ़ रायपुर म्यूजिकल प्रोग्रामसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • धुन फाउंडेशन की महफिल ए धुन का आयोजन 29 नवंबर को रायपुर में होगा।

  • शहीद स्मारक भवन के ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे से सजेगी सुरों की महफिल।

  • यश यदु के संगीत निर्देशन में लाइव बैंड के साथ गायक देंगे प्रस्तुति।

  • अजय अडवानी, बाबूलाल प्रजापति, ऋतु श्रीवास्तव समेत कई गायक होंगे शामिल।

  • आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक दीपक हटवार करेंगे मंच संचालन।

Chhattisgarh Raipur Musical Program : राजधानी रायपुर में संगीत प्रेमियों के लिए रविवार की शाम खास होने जा रही है। धुन फाउंडेशन की ओर से एक शाम सुरों के नाम कार्यक्रम के तहत लाइव बैंड प्रस्तुति महफिल ए धुन का आयोजन किया जा रहा है। यह संगीतमय कार्यक्रम 29 नवंबर को शाम 7 बजे शहीद स्मारक भवन, रायपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। खास बात यह है कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा, जिससे शहर के संगीत प्रेमी बिना किसी शुल्क के सुरीली शाम का आनंद ले सकेंगे।

धुन फाउंडेशन के डायरेक्टर अजय अडवानी ने बताया कि कार्यक्रम में फाउंडेशन से जुड़े गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन कलाकारों को भिलाई के प्रसिद्ध यश यदु म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर यश यदु का संगीत निर्देशन मिलेगा। लाइव बैंड के साथ होने वाली प्रस्तुतियों में सुर, संगीत और गायकी का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

स्थानीय गायकों को मिलेगा मंच

महफिल ए धुन में अजय अडवानी, बाबूलाल प्रजापति, राजेश सिंह, डॉ. आकाश लालवानी, मनीष झा, अनिल दुर्गा, ऋतु श्रीवास्तव, प्रेरणा झा और ज्योति गरिमेल्ला अपनी गायकी का हुनर पेश करेंगे। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन आकाशवाणी रायपुर के वरिष्ठ उद्घोषक दीपक हटवार करेंगे। वे अपने चिर-परिचित और खास अंदाज में प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचक बनाएंगे। उनका अंदाज रेडियो के मशहूर उद्घोषक अमीन सयानी की शैली की याद दिलाएगा।

Raipur Musical Program
भिलाई समेत 4 निकायों में चुनाव की तैयारी तेज, दिसंबर में मतदान और मतगणना के संकेत

नवोदित कलाकारों को पहचान दिलाने की पहल

अजय अडवानी ने बताया कि धुन फाउंडेशन लगातार राजधानी के नए और उभरते गायकों को मंच उपलब्ध कराने का काम कर रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल संगीत कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली गायकों को अपनी कला दिखाने और संगीत की दुनिया में पहचान बनाने का अवसर देना भी है। इसके साथ ही कलाकारों को गायकी से जुड़े जरूरी टिप्स और मार्गदर्शन भी दिया जाता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकें।

उन्होंने बताया कि धुन के लगातार आयोजित होने वाले म्यूजिकल कार्यक्रमों के कारण गायकों ने शहर के संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। मायाराम सुरजन हॉल, रजबंधा मैदान में हर महीने होने वाली धुन की प्रस्तुतियों में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी शामिल होते हैं।

Raipur Musical Program
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से नौकरी का मामला, हाई कोर्ट का आदेश, 6 जनवरी को मेडिकल बोर्ड में पेशी