दुर्ग में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग (सोर्स- सोशल मीडिया )
दुर्ग

दुर्ग में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, 6 घंटे तक जूझती रहीं दमकल की टीमें, पाया काबू

Fire In Durg: घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की तीन दमकल टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दिनेश कुमार चौहान, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • दमकल तीन टीमों ने 28 टैंकर पानी की मदद से बुझाई गई आग।

  • पुरदा गांव में बीती रात प्लाईवुड निर्माण करने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

  • फैक्ट्री में रखे कच्चे माल में आग फैलने से स्थिति गंभीर हो गई।

  • करीब पांच से छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में आग पर पाया काबू।

Durg Plywood Factory Fire: दुर्ग जिले के बड़े पुरदा गांव में बीती रात प्लाईवुड निर्माण करने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा कच्चा माल (रॉ मटेरियल) पूरी तरह इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की तीन दमकल टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 28 दमकल वाहनों के जरिए लगभग 1 लाख 28 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बड़े पुरदा स्थित फाइनेस्ट एग्रो इंटरप्राइजेस नामक प्लाईवुड मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में 27 नवंबर की रात करीब 1 बजे अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री में रखे कच्चे माल में आग फैलने से स्थिति गंभीर हो गई। तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तीन दमकल टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

रॉ मटेरियल जलकर खाक

मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने देखा कि आग फैक्ट्री में रखे रॉ मटेरियल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले चुकी थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आधुनिक उपकरणों और आपसी समन्वय के साथ मोर्चा संभाला। करीब पांच से छह घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू और अग्निशमन अभियान के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।

1.28 लाख लीटर पानी से बुझी आग

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए करीब 28 गाड़ी पानी यानी लगभग 1 लाख 28 हजार लीटर पानी की जरूरत पड़ी। दमकल कर्मियों की तत्परता, सूझबूझ और सामूहिक प्रयासों से आग को नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण अज्ञात है। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और टीम वर्क से एक बड़ी आगजनी की घटना को नियंत्रित करने में सफलता मिली।

दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत; नरेश बाल्यान को MCOCA केस में मिली जमानत

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो