नागपुर के बिडगांव में भीषण आग: 5 गैस सिलेंडरों में विस्फोट, 8 गोदाम जलकर राख, दमकल की 6 टीमों ने पाया काबू

Nagpur Fire News: नागपुर के बिडगांव में सोमवार सुबह भीषण आग से 8 गोदाम जलकर खाक हो गए, 5 गैस सिलेंडरों के धमाकों ने आग को विकराल बनाया, जिसे 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया।
A massive fire gutted 8 warehouses near Bidgaon dumping yard in Nagpur. 5 gas cylinder explosions intensified the blaze, which took 4 hours for fire teams to control.
Nagpur Fire ( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Nagar Panchayat News: नागपुर बहादुरा नगर पंचायत क्षेत्र के बिडगांव के डंपिंग यार्ड के समीप सोमवार को सुबह भीषण आग लगने की घटना घटी जिसमें 8 विविध गोदाम जलकर पूरी तरह खाक हो गए और सामग्री जलकर नष्ट हो गयी। आग सोमवार को सुबह करीब 9 बजे एक फोम के गोदाम में लगी और तेजी से पास के कबाड़ गोदामों तक फैल गई।

इस दौरान करीब 5 गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। यह घटना भांडेवाड़ी के पास स्थित बिडगांव में हुई जहां जयेश रामपाल शाहू और तुषार शाहू के स्वामित्व वाले करीब 18 टिन शेड गोदाम अलग-अलग व्यापारियों को किराये पर दिए गए हैं।

“ इनमें से 8 गोदामों में रखा स्टेशनरी सामान, स्पेयर पार्ट्स, एल्युमिनियम स्लाइडिंग खिड़किया, सूती धागा और प्लाईवुड का गोदाम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग की चपेट में एक मालवाहक ऑटो भी आ गया जो एक कबाड़ गोदाम में खड़ा था।

4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

सूचना मिलते ही नागपुर महानगरपालिका के कलमना, वाठोडा, लकड़गंज, सक्करदरा, सुगतनगर, सिविल लाइंस इन 6 फायर स्टेशन की टीमें मौके पर पहुंचीं। बहादुरा नगर पंचायत और मिहान से भी दमकल वाहन बुलाए गए। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य गोदामों तक फैलने से रोक लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com