छत्तीसगढ़ दुर्ग क्राइम न्यूज सोर्स — नवभारत लाइव
दुर्ग

दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज

Durg Crime News : ग्राम गोड़पेण्ड्री में 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पाल की हत्या से फैली सनसनी, सिर और बाईं आंख के ऊपर था चोट का निशान, सगी बहन गिरफ्तार।

दिनेश कुमार चौहान, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • बहन ने ली भाई की जान।

  • भाई के शराब की लत से थी परेशान।

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला हत्या का राज।

  • पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज।

  • पूछताछ में बहन ने हत्या करना स्वीकार किया।

Chhattisgarh Durg Crime News : जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़पेण्ड्री में पारिवारिक विवाद के चलते एक बहन द्वारा अपने ही भाई की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, भाई की शराब पीने की आदत से परेशान होकर 34 वर्षीय बहन धन्नी धनकर ने सीलबट्टे (लोढ़ा) से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद उतई पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मृतक की बहन से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया सीलबट्टा भी जब्त कर लिया है।

पहले अज्ञात हमलावर पर जताया था संदेह

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को ग्राम गोड़पेण्ड्री में मर्ग की सूचना मिलने पर उतई पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। वहां धर्मेन्द्र पाल का शव मिला। शव के निरीक्षण में उसकी बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान पाए गए। प्रारंभ में मृतक की बहन और सूचना देने वाली धन्नी धनकर ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने से भाई की मौत होने की बात बताई थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। घटनास्थल की परिस्थितियों और चोटों की प्रकृति को देखते हुए पुलिस को हत्या की आशंका हुई। इसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में खुला बहन का राज

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की बहन धन्नी धनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने भाई की हत्या करना स्वीकार किया। प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की वजह भाई की शराब पीने की आदत से पैदा हुआ पारिवारिक तनाव सामने आया है।

आरोपी महिला ने सीलबट्टे (लोढ़ा) से भाई के सिर और बाईं आंख के ऊपर प्रहार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सीलबट्टा जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपिया धन्नी धनकर 34 वर्ष, निवासी ग्राम गोड़पेण्ड्री को गिरफ्तार कर लिया है।

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश