छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में ट्रांसफर (सोर्स- सोशल मीडिया)
दुर्ग

दुर्ग में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 ASI और 64 प्रधान आरक्षक भी शामिल, SSP ने जारी किया आदेश

Durg Police Transfer : जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी ने 337 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • दुर्ग जिले में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला।

  • एसएसपी ने जारी किया ट्रांसफर आदेश।

  • सूची में 3 एएसआई के नाम शामिल।

  • 64 प्रधान आरक्षकों का स्थानांतरण।

  • 270 आरक्षकों को मिली नई पदस्थापना।

Chhattisgarh Durg Police Transfers : जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी ने 337 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक सहित कुल 337 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

देखिए पहली लिस्ट-

Durg police List.pdf
Preview

कुल 337 कर्मचारियों को नई पदस्थापना

तबादला आदेश के अनुसार, जिले में 3 एएसआई, 64 प्रधान आरक्षक और 270 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस तरह पुलिस विभाग के अलग-अलग पदों पर तैनात कुल 337 कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

देखिए दूसरी लिस्ट-

Durg police List02.pdf
Preview

आरक्षकों को मिली नई पदस्थापना

एसएसपी की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

दुर्ग जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ने SSP तबादला आदेश जारी किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने और अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस बदलाव से पुलिसिंग में कसावट आएगी और थाना स्तर पर कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

बता दें कि बीते कुछ महीने से जिले में लगातार अपराध के मामले बढ़ रहे थे। अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में यह तबादला कर संबंधित पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस प्रशासन की इस पहल से अपराध नियंत्रण, शिकायतों के त्वरित निराकरण और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बीते महीने दो पुलिस कर्मियों हुए थे सस्पेंड

दुर्ग में बीते महीने 19 अक्टूबर को एक एएसआई और एक आरक्षक की लापरवाही सामने आई थी। दोनों पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने और नशे की हालत में जमीन पर सोते पाए जाने के मामले में दुर्ग एसएसपी कार्रवाई कर निलंबित किया था।

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS