सरोरा के माँ कुदरगढ़ी स्टील प्लांट को रोज 3.43 लाख लीटर पानी, एक रिपोर्ट में बोरवेल, दूसरी में खारुन नदी

Sarora Steel Plant Raipur: माँ कुदरगढ़ी पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट में पानी का स्रोत बोरवेल बताया गया है। रिपोर्ट कहती है कि भूजल निकाला ही नहीं जाएगा।
Sarora Steel Plant Raipur, chhattisgarh news,
स्टील प्लांट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • माँ कुदरगढ़ी पावर एंड इस्पात के दस्तावेज़ों में पानी के स्रोत पर उलटी बातें।

  • नदी के पानी के लिए जल संसाधन विभाग को दिया गया आवेदन।

  • रिपोर्ट में भूजल स्तर के आँकड़े भी अलग।

Raipur Maa Kudargarhi Power and Ispat: राजधानी रायपुर से सटे सरोरा (धरसींवा ब्लॉक) में प्रस्तावित स्टील प्लांट को पानी कहाँ से मिलेगा इस पर कंपनी के अपने दस्तावेज़ दो अलग जवाब देते हैं। माँ कुदरगढ़ी पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (MKPIPL) की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट (PFR) में पानी का स्रोत बोरवेल बताया गया है। पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) रिपोर्ट कहती है कि भूजल निकाला ही नहीं जाएगा।

सालाना करीब 11.3 करोड़ लीटर पानी

5.08 हेक्टेयर में लगने वाले 3.63 लाख टन सालाना क्षमता के इस प्लांट को कंपनी के अनुसार रोज़ 343 KLD, यानी 3.43 लाख लीटर पानी चाहिए। इसमें 326 KLD कूलिंग में भाप बनकर उड़ जाएगा और 17 KLD घरेलू उपयोग में जाएगा। PFR के अनुसार प्लांट साल में 330 दिन चलेगा। हमारी गणना में इसका मतलब सालाना करीब 11.3 करोड़ लीटर पानी है।

Sarora Steel Plant Raipur, chhattisgarh news,
कंबल का फंदा बनाकर महासमुंद जिला जेल से 4 कैदी फरार, पांचवां दीवार से गिरा

दो रिपोर्ट, दो स्रोत

PFR के कार्यकारी सारांश में पानी ग्राउंड वाटर से लेने की बात है और भूजल स्तर को अच्छा बताकर बोरवेल को मुख्य स्रोत कहा गया है। EIA (पृ. 4-14) इसके उलट लिखती है कि परियोजना के लिए भूजल की निकासी नहीं होगी और खारुन नदी का सतही पानी लिया जाएगा। नदी के पानी के लिए जल संसाधन विभाग को दिया गया आवेदन अनुलग्नक-4 में बताया गया है। यानी दस्तावेज़ में आवेदन का ज़िक्र है मंज़ूरी का नहीं।

Sarora Steel Plant Raipur, chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ में बारिश के संकेत, बस्तर समेत 7 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, जारी हुआ यलो अलर्ट

खारुन साइट से 5 किमी से ज़्यादा दूर है (PFR में 5.2 किमी, EIA में 5.38 किमी)। पाइपलाइन का रूट या उसकी अनुमति का ब्योरा दिए गए पन्नों में नहीं है। EIA खुद खारुन को रायपुर के लोगों की लाइफ लाइन कहती है।

वाटर बैलेंस में खाली हिस्से

EIA की तालिका 4.9 में 343 KLD का बँटवारा केवल कूलिंग और घरेलू उपयोग में है। धूल दबाने, स्लैग ठंडा करने और 2.05 हेक्टेयर के ग्रीनबेल्ट (करीब 5,125 पौधे) के लिए ताज़ा पानी का अलग हिसाब नहीं है। इनके लिए 13.6 KLD का शोधित घरेलू सीवेज बताया गया है। उधर प्लांट से सालाना 40,927 टन स्लैग निकलने का अनुमान है। EIA और PFR घरेलू सीवेज की मात्रा भी अलग बताती हैं (13.6 बनाम 17 KLD)। भूजल स्तर के आँकड़े भी अलग हैं। PFR (CGWB) में प्री-मानसून औसत स्तर 7.1 मीटर है, जबकि EIA (CGWA) में 10 से 11 मीटर।

जनसुनवाई में सवाल नहीं दिखता

EIA के अनुसार अगस्त 2021 की जनसुनवाई में करीब 100 लोग आए थे। दिए गए पन्नों में दर्ज मुद्दे हवा, सड़क हादसे, ग्रीनबेल्ट, पंचायत से संबंध और रोज़गार के हैं। पानी का कोई सवाल इनमें नहीं दिखता। कंपनी का पक्ष जानने के लिए MKPIPL से संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा कोई कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।