छत्तीसगढ़ में गन्ने का दाम बढ़ाया सोर्स- सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़

किसानों की बल्ले-बल्ले ! छत्तीसगढ़ में बढ़ा गन्ने का दाम, शक्कर कारखानों में मिलेगा नया भाव

Chhattisgarh Sugarcane Price Increased : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने गन्ना किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब शक्कर कारखानों में 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ने की खरीदी की जाएगी।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • छत्तीसगढ़ में बढ़ा गन्ना खरीद का रेट

  • शक्कर कारखानों में मिलेगा 425 का भाव

  • बढ़ी हुई दरें पेराई सत्र 2025-26 से होंगी लागू

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया फैसला

Chhattisgarh Sugarcane Price Hiked 425 Rupees : छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल कर दी है। भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस बैठक में किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने किसान हित में यह बड़ा कदम उठाया। पेराई सत्र 2025-26 के दौरान खरीदी जाने वाली फसल का भुगतान भी अब इसी बढ़ी हुई दर पर किया जाएगा। किसानों का कहना है कि इस फैसले से उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा।

किसानों को मिलेगी अब सही कीमत

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का मुख्य आधार है। किसानों को उनकी फसल का बेहतर प्रतिफल मिलना बेहद जरूरी है। खेती को लाभकारी बनाने और किसान परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि लागत कम करने का काम चल रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होने से ही पूरे राज्य की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। सरकार किसानों की हर जरूरत के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस के हिरासत में सिसोदिया, अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ

पुलिस की जबरदस्त किलेबंदी, अभिजीत दिपके गुरुग्राम, सौरव दास दिल्ली भेजे गए; आशुतोष रांका द्वारका में

मुझे नहीं पता कौन है दिपके... फ्लाइट में देरी पर भड़के यात्री, बोले- जनता ही सब करेगी तो कोर्ट बंद कर दो

CJP Protest: दिल्ली में मेट्रो के 45 स्टेशन और कनॉट प्लेस बाजार बंद, नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू