ट्रेन ने आखिरकार सिग्नल क्यों तोड़ा? बिलासपुर हादसे पर बड़ा खुलासा, लोको पायलट की गलती या ब्रेक फेल? 
छत्तीसगढ़

ट्रेन ने आखिरकार सिग्नल क्यों तोड़ा? बिलासपुर हादसे पर बड़ा खुलासा, लोको पायलट की गलती या ब्रेक फेल?

Bilaspur Train Collision: MEMU पैसेंजर ट्रेन ने मंगलवार दोपहर मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ।

अर्पित शुक्ला

Bilaspur Rail Accident Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार शाम हुए भीषण रेल हादसे के बाद अब जांच इस दिशा में केंद्रित हो गई है कि MEMU लोकल ट्रेन ने आखिरकार सिग्नल क्यों तोड़ा। प्रारंभिक जांच में जो संकेत मिले हैं, वे बताते हैं कि ट्रेन ने निर्धारित सिग्नल पार कर दिया था और उसके बाद वह सामने खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। यही वजह इस दुर्घटना की प्रमुख मानी जा रही है।

दरअसल, मंगलवार दोपहर MEMU पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ। इस टक्कर में 6 यात्रियों की मौत हो गई और 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के सूत्रों ने बताया कि पहले पहल, हादसे का कारण MEMU ट्रेन का सिग्नल ओवरशूट करना प्रतीत होता है। रेलवे के ऑपरेशन विभाग के मुताबिक, जब ट्रेन बिलासपुर स्टेशन के पास पहुंची, उस वक्त सामने वाली लाइन पर एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी। MEMU ट्रेन का चालक संभवतः सिग्नल पर रुक नहीं सका और ट्रेन सीधे मालगाड़ी से टकरा गई।

ब्रेक फेलियर या मानवीय त्रुटि?

जांच टीम अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सिग्नल ओवरशूट होने के पीछे तकनीकी खामी थी या मानवीय गलती। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि MEMU ट्रेनों में आधुनिक सिग्नलिंग और ब्रेकिंग सिस्टम होता है, जिससे इस तरह की चूक कम ही होती है। फिर भी, हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड कितनी थी और क्या ब्रेकिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा था, इसकी जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया, “अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि लोको पायलट की गलती थी या सिस्टम फेलियर। हादसे का विश्लेषण किया जा रहा है।”

टक्कर के बाद अफरातफरी, जांच टीम सक्रिय

टक्कर के बाद बिलासपुर स्टेशन यार्ड में अफरातफरी मच गई। राहत और बचाव टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। छह यात्रियों की मौत और दर्जनभर के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। मौके पर रेलवे के उच्च अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद हैं, और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज