छत्तीसगढ़ में महिला IAS अधिकारी सौजन्य-सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़

33 में से 12 जिलों में महिला कलेक्टर, छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नारी शक्ति को मिला बढ़ावा

Chhattisgarh Women IAS Officers: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। 23 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली, जबकि 12 जिलों की कमान महिला IAS अधिकारियों को सौंपी गई।

प्रिया जैस

Chhattisgarh Administrative Reshuffle: छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति को मजबूती देने पर जोर दे रही है। इसका उदाहरण भी राज्य के जिला प्रशासन ने स्थापित करने की कोशिश की है। प्रदेश के जिला प्रशासन में महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही है।

प्रदेश में 18 अगस्त को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इसके तहत छत्तीसगढ़ के 33 में से 12 जिलों की कमान महिला आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई है। कलेक्टर जैसे पदों पर महिलाओं को बढ़ावा देना साफ दर्शाता है कि महिलाएं प्रशासनित सेवओं को पूरी दक्षता के साथ निभा रही हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया गया है। फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को विभिन्न विभागों और निगम-मंडलों में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में महिला नेतृत्व को बढ़ावा

इस सूची के अनुसार, ज्यादातक जिम्मेदारियां महिलाओं को दी गई। 18 अगस्त को जारी इस सूची के अनुसार 2016 बैच की आईएएस अधिकारी जयश्री जैन को सक्ती जिले का कलेक्टर बनाया गया।

इसके अलावा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर तुलिका प्रजापति को अब कबीरधाम जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक के रूप में कार्यरत तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की नई कलेक्टर की कमान सौंपी गई है।

12 जिलों में महिला कलेक्टर

  • कबीरधाम - तुलिका प्रजापति

  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी - तनुजा सलाम

  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ - पद्मिनी भोई साहू

  • बलरामपुर-रामानुजगंज - चंदन संजय त्रिपाठी

  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर - संतंन देवी जांगड़े

  • कोरिया - रोक्तिमा यादव

  • कोंडागांव - नूपुर राशि पन्ना

  • बेमेतरा - प्रतिष्ठा ममगई

  • नारायणपुर - नम्रता जैन

  • बालोद - दिव्या मिश्रा

  • सूरजपुर - रेना जमील

  • सक्ती - जयश्री जैन

33 जिलों में से 12 जिलों की कमान महिलाओं के हाथों में होना छत्तीसगढ़ में बदलते प्रशासनिक परिदृश्य को दर्शाता है। साथ ही मजबूत होते महिला नेतृत्व की तस्वीर पेश करता है।

23 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

अन्य जिलों की बात करें तो आदेश के अनुसार, नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को कलेक्टर कांकेर के पद से अस्थायी रूप से संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, रणबीर शर्मा को कलेक्टर गरियाबंद, कुंदन कुमार को कलेक्टर कांकेर तथा अमृत विकास तोपनो को कलेक्टर मुंगेली के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में जयश्री जैन को कलेक्टर शक्ति, तुलिका प्रजापति को कलेक्टर कबीरधाम तथा तनुजा सलाम को कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। भगवान सिंह उईके, जो कलेक्टर गरियाबंद के पद पर थे, उन्हें संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

सुमित कुमार को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग

गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है। हीना अनिमेष नेताम को प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सुमित कुमार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। गजेंद्र सिंह ठाकुर को संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विवेक आचार्य की पर्यटन मंडल

वहीं, सोमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत प्रबंध संचालक पद को असंवर्गीय घोषित करने की प्रक्रिया का भी उल्लेख आदेश में किया गया है।

वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। विवेक आचार्य की पर्यटन मंडल में सेवाएं समाप्त कर उन्हें उनके पैतृक विभाग वन विभाग में तत्काल प्रभाव से वापस भेजा गया है।

इसके अलावा, रिमिजियुस एक्का को जल जीवन मिशन के मिशन संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, जिसे नए आदेश के तहत मिशन संचालक का कार्यभार ग्रहण करने पर समाप्त किया गया है। इसी तरह, भोसकर विलास संदीपन को प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, जिसे नए कार्यभार के बाद समाप्त किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, आज दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, 5 राज्यों के CM होंगे शामिल

राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस 2026: CM भजनलाल शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य दिया हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश

पायलट से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर: जानिए राजीव गांधी के जीवन के वो अनसुने किस्से जिसने देश की तकदीर बदल दी

एक शर्त पर कांग्रेस में वापसी को तैयार पूनावाला, BJP छोड़ने के बाद बड़ा बयान, कहा- बिना सैलरी काम असंभव