Chhattisgarh GPM Police Transfer सोर्स- सोशल मीडिया
बिलासपुर

जीपीएम पुलिस में फेरबदल, टीआई-एसआई समेत 8 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश

GPM Police Transfer : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुल 8 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • जीपीएम जिले में 8 पुलिसकर्मियों के तबादले।

  • एसपी मनोज कुमार खिलारी ने जारी की सूची।

  • दो निरीक्षक, तीन एसआई और दो एएसआई बदले गए।

  • पेंड्रा, मरवाही और खोडरी में नई पदस्थापना।

Chhattisgarh GPM Police Transfer : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और महिला आरक्षक सहित कुल 8 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने तबादला सूची जारी की है। सूची में दो निरीक्षक, तीन उप निरीक्षक, दो सहायक उप निरीक्षक और एक महिला आरक्षक शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, मरवाही थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को थाना प्रभारी पेंड्रा बनाया गया है। वहीं रक्षित केंद्र गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास को मरवाही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के साथ मरवाही और पेंड्रा थानों की कमान नए अधिकारियों को दी गई है।

Chhattisgarh GPM Police Transfer

इसी तरह उप निरीक्षक सनत कुमार मात्रे, जो खोडरी चौकी प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें थाना गौरेला भेजा गया है। वहीं शिकायत शाखा में पदस्थ उप निरीक्षक अजय कुमार वारे को खोडरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। थाना पेंड्रा के प्रभारी उप निरीक्षक रणछोर सिंह सेंगर को शिकायत शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। थाना पेंड्रा में पदस्थ अवधेश यादव को चौकी प्रभारी सिवनी बनाया गया है, जबकि सिवनी चौकी प्रभारी नवीन मिश्रा को थाना पेंड्रा भेजा गया है।

इसके अलावा महिला आरक्षक आरती मिश्रा की थाना पेंड्रा से संबद्धता समाप्त कर उन्हें थाना पेंड्रा में पदस्थ किया गया है।

थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारी और शिकायत शाखा तक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अधिकारियों के नए कार्यस्थल पर पदभार ग्रहण करने के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था में इन बदलावों का असर देखने को मिलेगा।

एसपी द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में एक साथ किए गए इन तबादलों को पुलिस प्रशासन की नियमित व्यवस्था और कार्यप्रणाली को मजबूत करने की प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान