छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, 84 कर्मचारियों का हुआ तबादला, जारी हुई सूची

Chhattisgarh Transfer Order: छत्तीसगढ़ PWD में बड़ी सर्जरी हुई है। सहायक ग्रेड-1 और सहायक ग्रेड-2 कर्मचारियों का तबादला आदेश जा​री किया है। सूची में 84 कर्मचारियों के नाम है।
Chhattisgarh Transfer order, chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ मंत्रालय(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • लोक निर्माण विभाग ने जारी किया तबादला आदेश।

  • तबादला सूची में तीन क्षेणियों के कर्मचारियों के नाम।

  • सहायक ग्रेड-1 और सहायक ग्रेड-2 कर्मचारियों का तबादला।

Chhattisgarh PWD Officers Transfer List: छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने अलग-अलग संवर्गों के कुल 84 कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में मानचित्रकार से लेकर सहायक ग्रेड-1 और सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं। आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को अब नई जगह पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।

Chhattisgarh Transfer order, chhattisgarh news,
बस्तर दशहरा की अनोखी संसद: जहां राजा के सामने बेझिझक अपनी बात रखती है प्रजा, कायम है मुरिया दरबार की परंपरा

तीन श्रेणियों के कर्मचारियों के नाम शामिल

जारी तबादला सूची के अनुसार, कुल 84 कर्मचारियों में 29 मानचित्रकार, 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं। मानचित्रकारों में सिविल, विद्युत और यांत्रिकी संवर्ग के कर्मचारी भी हैं। विभागीय स्तर पर किए गए इस फेरबदल के तहत कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

Chhattisgarh Transfer order, chhattisgarh news,
150 साल पुराने मुरिया दरबार में पहली बार राष्ट्रपति, बस्तर की आदिम जन-संसद में गूंजेगी जनजातीय अस्मिता की आवाज

नई जगह संभालना होगा कार्यभार

तबादला आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस प्रशासनिक बदलाव से विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और तैनाती में बदलाव होगा। लोक निर्माण विभाग राज्य में सड़कों, पुलों और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण विभाग है। ऐसे में विभागीय कार्यालयों में कर्मचारियों की पदस्थापना का असर प्रशासनिक कामकाज पर भी पड़ सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com