छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेलवे न्यूज़ सोर्स— नवभारत लाइव
बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे का टिकट चेकिंग अभियान, 566 यात्री पकड़े गए, 4.98 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Bilaspur Railway Ticket Checking : ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। रेलवे मंडल ने टिकट चेकिंग अभियान चलाया।

घनश्याम गंधर्व, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • बिलासपुर रेलवे का विशेष टिकट चेकिंग अभियान।

  • 566 यात्री बिना टिकट और अनियमित यात्रा करते पकड़े गए।

  • रेलवे ने 4.98 लाख रुपये जुर्माना वसूला।

  • बिलासपुर-चांपा-भाटापारा सेक्शन की 22 ट्रेनों में जांच।

  • बिना टिकट यात्रा के 431 मामले सामने आए।

Chhattisgarh Bilaspur Railway News : त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में बिलासपुर रेलवे मंडल ने 15 नवंबर को बिलासपुर स्टेशन सहित चांपा-बिलासपुर-भाटापारा रेल सेक्शन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 566 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित तरीके से यात्रा करते पकड़ा गया। रेलवे ने इनसे कुल 4 लाख 98 हजार 465 रुपये जुर्माना वसूला।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के तहत बिलासपुर स्टेशन और यहां से गुजरने वाली 22 ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई। इसके लिए मुख्य टिकट निरीक्षकों, उप मुख्य टिकट निरीक्षकों और टीटीई स्टाफ की अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेलवे न्यूज़

बिना टिकट यात्रा के 431 मामले मिले

जांच के दौरान सबसे ज्यादा 431 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इनसे रेलवे ने 4 लाख 19 हजार 185 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं, अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने के 108 मामले सामने आए, जिनसे 76 हजार 580 रुपये की वसूली की गई।

इसके अलावा बिना बुकिंग के सामान लेकर यात्रा करने वाले 27 यात्रियों पर भी कार्रवाई की गई। इनसे 2 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस तरह अभियान के दौरान कुल 566 मामलों में 4 लाख 98 हजार 465 रुपये की वसूली हुई।

वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में सफर करने से पहले वैध टिकट जरूर लें। इसके साथ ही अतिरिक्त सामान को भी नियमानुसार बुक कराएं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि टिकट जांच अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के साथ-साथ नियमित टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। त्योहारों के दौरान इस तरह की जांच से रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

क्या है 'बारोंग तागालोग', जिसे पहनकर राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में पहुंचे पीएम मोदी?

कानपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट