छत्तीसगढ़ बीजापुर सोना बरामद सोर्स- नवभारत लाइव
बीजापुर

इंद्रावती के जंगल में मिला सोने का खजाना, 33 गोल्ड बिस्किट और 24 लाख से ज्यादा नकदी बरामद

Bijapur Gold Recovered : स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखा गया था 3.84 किलो सोना, पुलिस ने करीब 4.29 करोड़ रुपये आंकी कीमत, बीजापुर में अब तक 12.34 किलो सोना और 8.24 करोड़ से अधिक नकदी बरामद।

अजय श्रीवास्तव, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • इंद्रावती जंगल में जमीन के नीचे छिपा मिला स्टील का डिब्बा।

  • डिब्बे से 33 गोल्ड बिस्किट बरामद, कुल वजन करीब 3.84 किलोग्राम।

  • बरामद सोने की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये।

  • 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद भी मिले।

  • बीजापुर में अब तक 12.34 किलो सोना और 8.24 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद।

Chhattisgarh Bijapur Gold Recovered : इंद्रावती नदी के आसपास फैले घने जंगल में जमीन के नीचे छिपा ऐसा खजाना मिला है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया। तलाशी अभियान के दौरान जमीन में दबाकर रखा गया स्टील का डिब्बा खोला गया तो उसमें सोने के 33 बिस्किट मिले। इनके साथ 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक बरामद सोने का वजन करीब 3.84 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस बरामदगी को माओवादी डम्प से जुड़ा बताया है।

छत्तीसगढ़ बीजापुर सोना बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के आसपास के जंगल में जमीन के भीतर माओवादी डम्प छिपाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में डीआरजी, भैरमगढ़ थाना और बीडीएस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बीडीएस टीम को जमीन के अंदर छिपाया गया स्टील का डिब्बा मिला। जांच करने पर उसमें सोने के 33 बिस्किट बरामद हुए। प्रत्येक बिस्किट का वजन 10 तोला बताया गया है। कुल वजन 330 तोला यानी करीब 3.84 किलोग्राम निकला। इसके अलावा टेप से लिपटे एक पैकेट में 500 रुपये के नोटों के रूप में 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद मिले।

अब तक 12 किलो से ज्यादा सोना बरामद

इस बरामदगी के बाद बीजापुर में माओवादी डम्प से मिले सोने और नकदी का कुल आंकड़ा भी चौंकाने वाला हो गया है। पुलिस के अनुसार, जिले में अब तक अलग-अलग स्थानों से बरामद डम्प से कुल 12.34 किलोग्राम सोना और 8 करोड़ 24 लाख 33 हजार 300 रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं।

सोने और नकदी के स्रोत की जांच

जमीन के नीचे इतनी बड़ी मात्रा में सोना और नकदी किस उद्देश्य से छिपाकर रखी गई थी, इसे लेकर जांच महत्वपूर्ण होगी। पुलिस बरामद सामग्री के संबंध में भैरमगढ़ थाने में वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बरामदगी से जुड़े स्रोत और इसके इस्तेमाल के संबंध में जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

घने जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए करोड़ों के इस कथित माओवादी डम्प की बरामदगी ने एक बार फिर बीजापुर में माओवादी नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों और छिपे भंडारों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में

क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील