रेलवे स्टेशन (सोर्स - सोशल मीडिया)
बस्तर

CG Special Train: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, 30 जनवरी तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ शेड्यूल

Bastar Special Train: ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने क्रिसमस और संक्रांति स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

अजय श्रीवास्तव

HIGHLIGHTS

  • 4 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलेंगी विशेष ट्रेनें।

  • दोनों दिशाओं में कुल 9-9 फेरे में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें।

  • विशाखापत्तनम सहित कई स्टेशनों पर ठहराव।

  • त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन की सौगात।

Bastar Special Train Schedule: क्रिसमस और मकर संक्रांति के त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार्लापल्ली-ब्रह्मपुर-चार्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 07027 चार्लापल्ली-ब्रह्मपुर स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को 4 दिसंबर 2026 से 29 जनवरी 2027 तक चार्लापल्ली से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:13 बजे दुव्वाडा पहुंचेगी और 4:15 बजे रवाना होकर सुबह 11:35 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी।

जारी हुआ ट्रेनों का समय

वापसी में ट्रेन नंबर 07028 ब्रह्मपुर-चार्लापल्ली स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को 5 दिसंबर 2026 से 30 जनवरी 2027 तक दोपहर 1 बजे ब्रह्मपुर से रवाना होगी। यह उसी दिन शाम 6:40 बजे दुव्वाडा पहुंचेगी और 6:42 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार सुबह 7:30 बजे चार्लापल्ली पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव नलगोंडा, मिर्यालगुडा, सत्तेनपल्ली, गुंटूर, विजयवाड़ा, एलुरु, ताडेपल्लीगुडेम, राजमुंदरी, समालकोट, एलामंचिली, अनकापल्ली, दुव्वाडा, पेंडुर्थी, कोट्टावलसा, विजयनगरम, चिपुरुपल्ली, श्रीकाकुलम रोड, नौपाड़ा, पलासा, सोमपेटा और इच्छापुरम स्टेशनों पर रहेगा।

24 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 3 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 लगेज एवं ब्रेक वैन कोच शामिल होंगे। रेलवे ने त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़ से बचने और सुविधाजनक यात्रा के लिए यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की है।

यात्रियों को भीड़ से मिलेगी राहत

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत देने की तैयारी की है। क्रिसमस और मकर संक्रांति के अवसर पर बस्तर के यात्रियों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के दौरान घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इससे यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे