त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा! मध्य रेलवे चलाएगा 6 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

Central Railway Special Trains: मध्य रेलवे मुंबई-छपरा और खड़की-खातीपुरा के बीच 6 अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानें ट्रेन नंबर, तारीख, टाइमिंग, ठहराव और टिकट बुकिंग की जानकारी।
Central Railway Mumbai Chhapra Special Train
स्पेशल ट्रेनें(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मध्य रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए छह अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

  • ये विशेष ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा और खड़की-खातीपुरा के प्रमुख रूटों पर संचालित की जाएंगी।

  • ट्रेन नंबर 05084 और 09730 के लिए टिकटों की बुकिंग चौदह नवंबर से शुरू होगी।

Mumbai Chhapra Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने 6 अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये विशेष ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई)-छपरा और खड़की-खातीपुरा के बीच संचालित की जाएंगी।

रेलवे के इस फैसले से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मुंबई-छपरा के बीच चार सेवाएं

ट्रेन नंबर 05084 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 और 23 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 05083 छपरा से 16 और 21 नवंबर को रात 8 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इस स्टेशनों पर ठहराव

इस ट्रेन का ठहराव कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, झांसी, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोमती नगर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे।

खड़की-खातीपुरा के बीच दो सेवाएं

ट्रेन नंबर 09730 खड़की से 16 नवंबर को सुबह 8:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09729 खातीपुरा से 15 नवंबर को सुबह 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे खड़की पहुंचेगी।

Central Railway Mumbai Chhapra Special Train
मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

इस ट्रेन का ठहराव

इस ट्रेन का ठहराव लोनावला, पनवेल, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर और गांधीनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

14 नवंबर से शुरू होगा आरक्षण

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 05084 और 09730 के लिए आरक्षण 14 नवंबर 2026 से कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगा। अनारक्षित डिब्बों के टिकट यूटीएस प्रणाली से बुक किए जा सकेंगे।

Central Railway Mumbai Chhapra Special Train
पहले सुनेत्रा पवार के ऑफिस से फोन, अब पार्थ पवार की विधायकों के साथ अचानक बैठक; NCP में क्या पक रहा है?

त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और कन्फर्म टिकटों की कमी के बीच रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। खासकर मुंबई शहर, पुणे और आसपास के शहरों से उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय, उपलब्ध सीटें और ठहराव की जानकारी IRCTC या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें।