स्कूली बच्चों का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
बस्तर

‘टीचर दो, तभी पढ़ाई होगी’, जगदलपुर में सड़क पर उतरे दृष्टि-श्रवण बाधित स्कूल के बच्चे

Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे बच्चों ने पढ़ाई छोड़ ​विरोध प्रदर्शन में उतर आए। इधर इसकी सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • जगदलपुर में बच्चों के सब्र का टूटा बांध।

  • कई महीनों से कर रहे शिक्षक की मांग।

  • स्कूल छोड़ सड़क पर आए तो मच गया हड़कंप।

  • अब बच्चों को मनाने में जुटा प्रबंधन।

School children protest in Jagdalpur: स्कूल में पढ़ाई करनी है, लेकिन शिक्षक कहां हैं? कई महीनों से मांग उठाई, कलेक्टर तक गुहार लगाई, फिर भी समस्या जस की तस रही। आखिरकार मंगलवार को आड़ावाल स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल के बच्चों का सब्र जवाब दे गया। अपनी मांग मनवाने के लिए बच्चे स्कूल छोड़कर सड़क पर उतर आए। अचानक बच्चों के सड़क पर पहुंचने से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। हालात संभालने के लिए शिक्षक बच्चों को समझाने और वापस स्कूल ले जाने में जुट गए।

कई महीनों से परेशान

यह पूरा मामला जगदलपुर के आड़ावाल स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल का है। बताया जा रहा है कि स्कूल में शिक्षकों की कमी से बच्चे कई महीनों से परेशान हैं। पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या को लेकर बच्चे पहले भी अपनी आवाज उठा चुके हैं। वे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं। लेकिन उनकी शिकायत का समाधान नहीं हुआ।

पढ़ाई छोड़ बच्चे उतरे विरोध प्रदर्शन करने

जब शिकायत और इंतजार के बाद भी हालात नहीं बदले, तो मंगलवार को बच्चों ने स्कूल छोड़कर सड़क पर आकर अपना विरोध जताया। उनका यह कदम शिक्षा व्यवस्था के सामने बड़ा सवाल खड़ा करता है, जब विशेष जरूरत वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक ही नहीं होंगे, तो उनकी पढ़ाई कैसे आगे बढ़ेगी? बच्चों के सड़क पर उतरने के बाद स्कूल के शिक्षक उन्हें समझाने में जुट गए। समझाइश के बाद बच्चे वापस स्कूल लौट गए, लेकिन उनकी मांग का समाधान होना अभी बाकी है।

बच्चों का वापस लौटना फिलहाल स्कूल प्रबंधन के लिए राहत जरूर है, मगर असली सवाल अब भी बरकरार है। आखिर इन बच्चों को शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग को और कितने इंतजार की जरूरत है? अब नजर इस बात पर है कि जिम्मेदार अधिकारी बच्चों की मांग पर कब तक कार्रवाई करते हैं और स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस