जगदलपुर ड्राइवर हड़ताल सोर्स - नवभारत
बस्तर

जगदलपुर में सड़कों पर ड्राइवरों का शक्ति प्रदर्शन, स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन से बढ़ी मुश्किलें

Chhattisgarh Driver Strike : चित्रकोट रोड, केशलूर, धनपुंजी और रायपुर रोड पर ड्राइवरों ने दिखाई एकजुटता, सुरक्षा कानून, ड्राइवर आयोग और वेलफेयर बोर्ड के गठन की मांग को लेकर किया आंदोलन।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • ड्राइवरों ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।

  • स्टीयरिंग छोड़कर अपनी मांगे सरकार तक पहुंचाने का किया प्रयास।

  • अधिकारों और सुरक्षा की अनदेखी अब नहीं होगी स्वीकार।

  • ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की दे चुके थे चेतावनी।

  • आंदोलन के केंद्र में तीन प्रमुख मांगे है।

Jagdalpur Driver Strike : ड्राइवरों के अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान की मांग को लेकर गुरुवार को देशव्यापी स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का असर बस्तर में भी देखने को मिला। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के आह्वान पर जगदलपुर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर ड्राइवरों ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।

चित्रकोट रोड, केशलूर, धनपुंजी और रायपुर रोड पर वाहन चालकों ने एकजुट होकर आंदोलन में भागीदारी निभाई।

देशभर में ऑल इंडिया ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी के आह्वान पर 12 नवंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन के तहत ड्राइवरों ने स्टीयरिंग छोड़कर सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने का प्रयास किया।

बस्तर में अलग-अलग मार्गों पर हुए प्रदर्शनों के जरिए ड्राइवर संगठनों ने स्पष्ट संदेश दिया कि परिवहन व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले वाहन चालकों के अधिकारों और सुरक्षा की अनदेखी अब स्वीकार नहीं होगी।

10 नवंबर की बातचीत में भी नहीं निकली नतीजे

इस आंदोलन की पृष्ठभूमि में ड्राइवर संगठनों की लंबे समय से लंबित मांगें हैं। संयुक्त ड्राइवर संघ पहले ही बस्तर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दे चुका था। राजधानी रायपुर में प्रदेश के 33 जिलों के ड्राइवर संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में भी आंदोलन का निर्णय लिया गया था। वहीं, 10 नवंबर को परिवहन विभाग के साथ हुई राज्यस्तरीय चर्चा से कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने की खबर सामने आई। 

तीन मांगों पर ड्राइवरों की हुंकार

आंदोलन के केंद्र में तीन प्रमुख मांगें हैं। पहली, ड्राइवरों की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू किया जाए। दूसरी, उनकी समस्याओं और हितों की सुनवाई के लिए ड्राइवर आयोग का गठन हो। तीसरी, ड्राइवरों के सामाजिक और आर्थिक कल्याण के लिए ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाए।

चार प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन से दिखी एकजुटता

जगदलपुर क्षेत्र में चित्रकोट रोड, केशलूर, धनपुंजी और रायपुर रोड पर हुए प्रदर्शनों ने आंदोलन को स्थानीय स्तर पर व्यापक स्वरूप दिया। अलग-अलग स्थानों पर ड्राइवरों की भागीदारी से महासंगठन की ताकत और मांगों को लेकर उनकी एकजुटता सामने आई। अब आंदोलन के आगे बढ़ने और सरकार की प्रतिक्रिया पर ड्राइवर संगठनों की नजर रहेगी।

ड्राइवरों का संदेश साफ है, सड़कों पर दिन-रात मेहनत करने वाले वाहन चालकों को केवल परिवहन व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि अधिकारों और सम्मान के हकदार नागरिक के रूप में भी देखा जाए।

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार