बस्तर में डेनमार्क के चार विदेशी मेहमान (सोर्स - नवभारत लाइव)
बस्तर

चापड़ा चटनी का स्वाद, महुआ की परंपरा और झारालावा का जादू, बस्तर की संस्कृति में खो गए डेनमार्क के पर्यटक

Bastar Culture: एक खूबसूरत तस्वीर दक्षिण बस्तर के झिरका गांव में देखने को मिली, जहां पहली बार डेनमार्क से पहुंचे चार विदेशी पर्यटक बस्तर की मिट्टी की खुशबू और ग्रामीण संस्कृति से रूबरू हुए।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • झिरका गांव में पहली बार पहुंचे डेनमार्क के चार विदेशी मेहमान।

  • जलप्रपात की खूबसूरती के साथ जाना जनजातीय जीवन का अनूठा अंदाज।

  • सदियों पुरानी परंपराएं भी दुनिया को अपनी ओर खींच रही।

  • विदेशी सैलानी बस्तर की मिट्टी की खुशबू और ग्रामीण संस्कृति से हुए रूबरू।

Chhattisgarh Tourism Bastar Place: बस्तर की पहचान सिर्फ घने जंगलों, खूबसूरत जलप्रपातों और प्राकृतिक वादियों तक सीमित नहीं है, यहां की जनजातीय संस्कृति, अनूठा खानपान और सदियों पुरानी परंपराएं भी दुनिया को अपनी ओर खींच रही हैं। इसकी एक खूबसूरत तस्वीर दक्षिण बस्तर के झिरका गांव में देखने को मिली, जहां पहली बार डेनमार्क से पहुंचे चार विदेशी पर्यटक बस्तर की मिट्टी की खुशबू और ग्रामीण संस्कृति से रूबरू हुए। झारालावा जलप्रपात की मनमोहक खूबसूरती ने उनका ध्यान खींचा, तो चापड़ा चटनी के अनोखे स्वाद और महुआ से जुड़ी परंपराओं ने उनके भ्रमण को यादगार बना दिया।

ग्रामीणों ने किया विदेशी मेहमानों का स्वागत

झिरका पहुंचने पर स्थानीय पर्यटन समिति और ग्रामीणों ने विदेशी मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया। शहरों की चकाचौंध से दूर गांव के शांत वातावरण, प्राकृतिक नजारों और सरल ग्रामीण जीवन को देखकर पर्यटकों ने खास दिलचस्पी दिखाई। झारालावा जलप्रपात की खूबसूरती का आनंद लेने के साथ उन्होंने आसपास के प्राकृतिक परिवेश को करीब से देखा और इस इलाके की पर्यटन संभावनाओं को भी जाना।

बस्तर में डेनमार्क के चार विदेशी मेहमान

बस्तर का पारंपरिक खानपान दिलचस्प

इस यात्रा का सबसे दिलचस्प पड़ाव रहा बस्तर का पारंपरिक खानपान। विदेशी मेहमानों ने चापड़ा चटनी के बारे में न केवल जानकारी ली, बल्कि इसे तैयार करने की पारंपरिक प्रक्रिया भी देखी। ग्रामीणों ने बताया कि लाल चींटियों से तैयार होने वाली यह चटनी बस्तर के जनजातीय खानपान की विशिष्ट पहचान है। विदेशी पर्यटकों के लिए यह स्वाद और इसे बनाने की परंपरा किसी नए अनुभव से कम नहीं थी।

स्थानीय परंपराओं को करीब से समझा

इसके बाद पर्यटकों ने महुआ से जुड़ी स्थानीय परंपराओं को करीब से समझा। ग्रामीणों ने महुआ के संग्रहण, पारंपरिक उपयोग और स्थानीय जीवन में इसके महत्व की जानकारी दी। गांव का भ्रमण करते हुए विदेशी मेहमानों ने ग्रामीणों के रहन-सहन, दैनिक गतिविधियों और जनजातीय परंपराओं को भी जाना। इस दौरान उनके लिए बस्तर केवल घूमने की जगह नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवंत संस्कृति से परिचित होने का अवसर बना, जिसकी अपनी अलग पहचान है।

बस्तर में डेनमार्क के चार विदेशी मेहमान

पर्यटन के नक्शे पर अलग ही पहचान

झिरका गांव में डेनमार्क के चार पर्यटकों का पहला आगमन स्थानीय ग्रामीण पर्यटन के लिहाज से भी खास माना जा रहा है। झारालावा जलप्रपात, घने जंगल, प्राकृतिक शांति और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम इस क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे पर अलग पहचान दिलाने की क्षमता रखता है।

रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते

खास बात यह है कि ऐसे पर्यटन स्थलों की पहचान बढ़ने से ग्रामीणों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं। स्थानीय खानपान, पारंपरिक उत्पादों, कला और संस्कृति को भी व्यापक पहचान मिल सकती है। झिरका में डेनमार्क के पर्यटकों की दस्तक ने एक बार फिर साबित किया है कि बस्तर का आकर्षण सिर्फ उसके प्राकृतिक नजारों में नहीं, बल्कि उसकी अनूठी परंपराओं और मेहमाननवाजी में भी छिपा है।

राहुल पर बरस पड़े संबित, कहा- हिंदुस्तान आपके अब्बू- जान का नहीं; यहां चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री

Make In India: देश की पहली बुलेट ट्रेन ले रही आकार, अश्विनी वैष्णव ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

अगले 30 साल तक PM पद पर नो वैकेंसी... आनंद दुबे का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- INDI गठबंधन नहीं, ठगबंधन है

आप होते कौन हैं नागरिकता का सबूत मांगने वाले? रामलीला मैदान से नेहा बोरा का BJP-RSS पर हमला