दंतेवाड़ा बस्तर ओलंपिक 2026 सोर्स- नवभारत लाइव
बस्तर

बस्तर ओलंपिक 2026 का दंतेवाड़ा में आगाज, 11 खेलों में 1,058 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Bastar Olympics 2026 : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आगाज, 1,058 खिलाड़ी आजमाएंगे अपनी ताकत, 80 हजार से अधिक ने कराया था पंजीयन।

अजय श्रीवास्तव, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का रंगारंग आगाज।

  • प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने तीरंदाजी और 400 मीटर दौड़ से किया शुभारंभ।

  • 11 खेल विधाओं में 1,058 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम।

  • बस्तर ओलंपिक के लिए 80,175 प्रतिभागियों का पंजीयन।

  • प्रतियोगिता में 9,300 महिला और 9,251 पुरुष खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

Dantewada Bastar Olympics 2026 : किसी की नजर लक्ष्य पर टिकी है तो कोई रफ्तार से मैदान नापने को तैयार है। कहीं तीरंदाजी में निशाना साधा जा रहा है तो कहीं दौड़ के ट्रैक पर जीत के लिए जोर आजमाइश। ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का रंगारंग आगाज हुआ। हाईस्कूल खेल मैदान में शुरू हुए इस दो दिवसीय आयोजन में 11 खेल विधाओं के 1,058 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे।

वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने तीरंदाजी में निशाना साधकर और बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरुआत की। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा का जज्बा देखते ही बना।

खेल के साथ शिक्षा में भी आगे बढ़ने का किया आव्हान

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त मंच है। यहां युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने और खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है। खेलों से अनुशासन, एकता, सहयोग और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और खेल के साथ शिक्षा में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बस्तर में शांति और सुरक्षा का बेहतर वातावरण बनने से युवाओं के सामने नई संभावनाएं खुल रही हैं। खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीएमएफ तथा सीएसआर के माध्यम से भी प्रयास किए जा रहे हैं।

महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि इस वर्ष जिले में बस्तर ओलंपिक के लिए कुल 80,175 प्रतिभागियों का पंजीयन हुआ। इनमें 28,373 पुरुष और 51,802 महिलाएं शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में वास्तविक रूप से 18,551 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 9,251 पुरुष और 9,300 महिलाएं हैं। महिला और पुरुष खिलाड़ियों की लगभग बराबर भागीदारी खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है।

1 से 4 नवंबर तक आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों सहित कुल 1,058 खिलाड़ी जिला स्तरीय मुकाबलों में पहुंचे हैं। अब इन खिलाड़ियों के सामने अपनी प्रतिभा साबित करने और अगले स्तर पर जगह बनाने का मौका है।

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!

राहुल गांधी के इजरायल पर बयान से असहमत हुए तुषार गांधी, बोले- नरसंहार से बड़े नहीं हो सकते रणनीतिक हित

Explainer: भारत में विमानों की कमी क्यों, जब एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा जेट ऑर्डर कर रखे हैं?