छत्तीसगढ़ बैलाडीला भूस्खलन सोर्स- नवभारत लाइव
बस्तर

बैलाडीला में प्रकृति पर भारी पड़ा मलबा, 5 लाख टन के ढेर में दफन हुआ नंदराज का नाला और देवस्थली

Bailadila Landslide : डिपॉजिट-14 से निकला मलबा 8 किलोमीटर तक फैला, पांच प्राकृतिक नाले प्रभावित, हजारों पेड़ों और वन्यजीवों पर संकट, लोहागांव के ग्रामीणों का रास्ता-पानी दोनों प्रभावित।

अजय श्रीवास्तव, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • बैलाडीला में भूस्खलन से भारी तबाही।

  • करीब 5 लाख टन मलबे का फैलाव।

  • नंदराज पहाड़ का प्राकृतिक नाला दबा।

  • पूर्वजों की देवस्थली भी मलबे में दफन।

  • जंगल और वन्यजीवों के आवास पर संकट।

Chhattisgarh Bailadila Landslide : बैलाडीला की पहाड़ियों में डिपॉजिट-14 के पास हुआ भूस्खलन अब सिर्फ पहाड़ का मलबा खिसकने की घटना नहीं रह गया है। इसकी तबाही ने जंगल, प्राकृतिक जलस्रोतों, वन्यजीवों और आदिवासी ग्रामीणों की आस्था तक को अपनी चपेट में ले लिया है। नंदराज पहाड़ का प्राकृतिक नाला मलबे में दब गया है, वहीं ग्रामीणों के पूर्वजों की देवस्थली भी इस मलबे के नीचे दफन हो गई।

करीब 5 लाख टन मलबे के फैलाव का अनुमान है। शुरुआती रिपोर्ट में इसके करीब 3 किलोमीटर तक फैलने की बात सामने आई थी, जबकि बाद की रिपोर्टों में इसका दायरा करीब 8 किलोमीटर तक बताया गया है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिस प्राकृतिक नाले का पानी आसपास के ग्रामीण अपनी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करते थे, उसका अस्तित्व ही मलबे में दब गया है। नंदराज पहाड़ से नीचे आए लाल मिट्टी, पत्थर और खनन अपशिष्ट ने जंगल के बड़े हिस्से को ढंक दिया है। पेड़ उखड़कर मलबे में समा गए हैं और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास पर भी संकट खड़ा हो गया है।

पूर्वजों की देवस्थली भी नहीं बची, ग्रामीणों की आस्था पर चोट

लोहागांव के ग्रामीणों के मुताबिक नंदराज पहाड़ के इस हिस्से में उनके पूर्वजों की देवस्थली थी। यहां वे पूजा-पाठ करते थे और देवी-देवताओं का वास मानते थे। पहाड़ खिसकने के बाद यह देवस्थली भी मलबे में दब गई। ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ जंगल या जमीन का नुकसान नहीं, बल्कि उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत पर भी बड़ा आघात है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नंदराज पहाड़ के प्राकृतिक नाले का पानी उनके लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत था। अब नाला मलबे में दबने से पेयजल संकट की आशंका बढ़ गई है। बरसात में हालात और बिगड़ने का डर है।

बरसात में बढ़ सकती है परेशानी

प्राकृतिक नाले के बंद होने से ग्रामीणों को पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता सता रही है। आने वाले बरसात के मौसम में मलबे के और खिसकने या जलप्रवाह प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण, प्राकृतिक जलस्रोतों की स्थिति का आकलन और जंगल को हुए नुकसान का आकलन जरूरी हो गया है।

Anant Singh Daughter Wedding Live: अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने बिजली के टावर पर चढ़े लोग

दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट