छत्तीसगढ़ बैलाडीला लैंडस्लाइड सोर्स- नवभारत लाइव
बस्तर

बैलाडीला में 8 किमी तक तबाही, जंगल की हजारों जिंदगियों पर संकट, NMDC पर बरसी कांग्रेस

Bailadila Landslide : हजारों पेड़-पौधे मलबे में दफन, 4 जलस्रोत प्रभावित और सैकड़ों वन्यजीवों के खत्म होने की आशंका, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल बोले- NMDC प्रबंधन की लापरवाही, उचित कार्रवाई हो।

अजय श्रीवास्तव, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • बैलाडीला में भूस्खलन का मलबा 7 से 8 किमी तक फैला।

  • हजारों पेड़-पौधे मलबे में दबे, चार जलस्रोत प्रभावित।

  • सैकड़ों वन्यजीवों के मलबे में दबने की आशंका।

  • कांग्रेस जांच दल ने NMDC प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप।

  • बारिश हुई तो मलबा खिसकने से तबाही बढ़ने की आशंका।

Chhattisgarh Bailadila Landslide : बैलाडीला की पहाड़ियों में हुए भीषण भूस्खलन ने जंगल और पर्यावरण को कितना बड़ा नुकसान पहुंचाया है, इसकी भयावह तस्वीर अब सामने आने लगी है। पहाड़ से खिसका मलबा करीब 7 से 8 किलोमीटर तक फैल चुका है। हजारों पेड़-पौधे मलबे में दफन हो गए हैं।

चार प्राकृतिक जलस्रोत प्रभावित हुए हैं और सैकड़ों वन्यजीवों के मलबे में दबकर खत्म होने की आशंका है। सोमवार को कांग्रेस के जांच दल ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और NMDC प्रबंधन को जमकर घेरा।

कांग्रेस जांच दल के संयोजक एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने इस घटना के लिए NMDC प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से हजारों पेड़-पौधे और जीव-जंतु खत्म हो गए हैं। इतनी बड़ी पर्यावरणीय क्षति को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस मामले में NMDC प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

3 किलोमीटर बताकर 8 किलोमीटर की तबाही छिपाने का आरोप

कांग्रेस जांच दल के मुताबिक NMDC प्रबंधन ने मलबे का फैलाव महज 2 से 3 किलोमीटर बताया था, जबकि मौके पर निरीक्षण के दौरान मलबा करीब 7 से 8 किलोमीटर तक फैला नजर आया। इसकी चपेट में जंगल का बड़ा हिस्सा आ चुका है। हजारों पेड़-पौधे मलबे में दब गए हैं। चार जलस्रोतों के प्रभावित होने और सैकड़ों वन्यजीवों के मारे जाने की आशंका भी जताई गई है।

अब भी खिसक रहा मलबा, बारिश हुई तो बढ़ेगी तबाही

सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि मलबा अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। धीरे-धीरे खिसक रहे मलबे की चपेट में अब भी पेड़-पौधे और जीव-जंतु दब रहे हैं। कांग्रेस जांच दल ने आशंका जताई कि यदि इस बीच बारिश होती है तो हालात और भयावह हो सकते हैं। मलबे के आगे बढ़ने से जंगल के और बड़े हिस्से, जलस्रोतों तथा वन्यजीवों को नुकसान पहुंच सकता है।

जनहानि नहीं हुई तो क्या पर्यावरणीय नुकसान की कोई कीमत नहीं ?

कांग्रेस जांच दल ने NMDC प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना का सामान्यीकरण करना उचित नहीं है। किसी इंसान की मौत नहीं हुई, यह राहत की बात हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हजारों पेड़ों का खत्म होना, जलस्रोतों का प्रभावित होना और वन्यजीवों का अस्तित्व संकट में पड़ना कोई बड़ी घटना नहीं है।

जांच दल ने मांग की कि पूरे प्रभावित क्षेत्र का वैज्ञानिक और स्वतंत्र सर्वे कराया जाए। मलबे की वास्तविक सीमा, पेड़ों की क्षति, जलस्रोतों की स्थिति और वन्यजीवों को हुए नुकसान का आकलन सार्वजनिक किया जाए। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदारी तय कर NMDC प्रबंधन पर उचित कार्रवाई की जाए।

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL