साक्षी निषाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
बलौदा बाजार

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल स्पर्धा में 8वीं की छात्रा साक्षी निषाद का चयन, रायपुर संभाग का करेंगी प्रतिनिधित्व

Chhattisgarh News: साक्षी इस वॉलीबॉल स्पर्धा में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • नवापारा की छात्रा साक्षी निषाद ने बढ़ाया जिले का मान।

  • राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13 से 16 नवंबर तक।

  • 200 बालक-बालिकाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

  • रायपुर संभाग की ओर से साक्षी मैदान में उतरेंगी।

Sakshi Nishad selected Raipur volleyball Team: बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड अंतर्गत नवापारा की छात्रा साक्षी निषाद ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। साक्षी इस स्पर्धा में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

आठवीं की छात्रा

साक्षी निषाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। वह नवापारा निवासी लोकेश निषाद की पुत्री हैं। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र पटेल ने बताया कि राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13 से 16 नवंबर तक कबीरधाम में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के पांचों संभागों के 14 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 200 बालक-बालिकाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में साक्षी रायपुर संभाग की ओर से मैदान में उतरेंगी।

सचिव आदित्य सिंह ठाकुर ने दी बधाई

साक्षी के चयन पर ओलंपिक संघ बलौदाबाजार के सचिव आदित्य सिंह ठाकुर ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सिमगा विकासखंड का नवापारा गांव खेल गांव के रूप में उभर रहा है। क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ओलंपिक संघ हरसंभव सहायता देने के लिए तत्पर है।

जिले का बढ़ाया मान

साक्षी की इस उपलब्धि पर सिमगा जनपद अध्यक्ष दौलतपाल, नवापारा सरपंच डोमार सिंह मारकंडे, पूर्व सरपंच भुवनेश्वर सिंह वर्मा, शिक्षक उत्तम कुमार साहू, सत्येंद्र कुमार चौबे, महेश शुक्ला और पार्षद सचिन जैन सहित ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि साक्षी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गांव और संभाग का नाम रोशन करेंगी।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई