भाटापारा बोट बिजली मरम्मत टीम सोर्स- सोशल मीडिया
बलौदा बाजार

भाटापारा में बाढ़ के बीच नाव पर सवार होकर गांव पहुंची बिजली विभाग की टीम, फिर शुरू हुई बिजली सप्लाई

Bhatapara Flood Relief News: भाटापारा के तोरा-चक्रवाय गांव में बाढ़ के कारण बिजली ठप हो गई थी। सड़क बंद होने पर बिजली विभाग की टीम नाव से पहुंची। कर्मचारियों ने मेहनत कर बिजली सप्लाई चालू की।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Balodabazar Boat Electricity Repair Team : छत्तीसगढ़ में लगातार हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। पानी भरने से भाटापारा के तोरा-चक्रवाय गांव में बिजली बंद की गई। गांव पहुंचने का सड़क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था। बिजली विभाग की टीम नाव में सवार होकर प्रभावित गांव तक पहुंची। टीम ने बिजली लाइन दुरुस्त कर सप्लाई को फिर से चालू किया।

नाव से पहुंचे अधिकारी

गांव में बिजली न होने से लोग परेशान थे। कार्यपालन अभियंता एई वी के राठिया ने निर्देश दिए। उन्होंने एई लक्ष्मीनारायण कंवर को तुरंत व्यवस्था बनाने को कहा।

लक्ष्मीनारायण कंवर और जेई मनोज साहू टीम के साथ निकले। सड़क मार्ग बंद होने के कारण उन्होंने नाव का सहारा लिया। पूरी टीम नाव पर सवार होकर गांव तक पहुंची।

बिजली सप्लाई की बहाल

बाढ़ के पानी के बीच पहुंचकर टीम ने जांच की। लाइन स्टाफ ने कड़ी मेहनत कर फॉल्ट सुधारा। आवश्यक कार्यवाही के बाद बिजली की सप्लाई चालू कर दी गई।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि स्थितियां बहुत चुनौतीपूर्ण थीं। कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर काम किया। मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।

ग्रामीणों में खुशी की लहर

बिजली आते ही गांव का माहौल बदल गया। लंबे समय से अंधेरे में रहे ग्रामीणों ने राहत महसूस की। गांव के लोगों में बहुत हर्ष और उत्साह देखा गया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम का आभार जताया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में की गई त्वरित कार्रवाई की तारीफ की। कर्मचारियों की सेवा भावना को लोगों ने दिल से सराहा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज