विधायक रामकुमार टोप्पो सोर्स- नवभारत लाइव
छत्तीसगढ़

अमरजीत भगत बनाम रामकुमार टोप्पो, एक के वार पर दूसरे का पलटवार, सीतापुर में सियासी पारा हाई

Sitapur Viral Video : सीतापुर में ट्रैफिक चालान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक जंग में बदल गया है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का वायरल वीडियो सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।

संजय रजक, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • सीतापुर में चालानी कार्रवाई को लेकर सियासी विवाद।

  • वायरल वीडियो में पुलिस को चालान काटने से रोकते दिखे अमरजीत भगत।

  • विधायक रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

  • अमरजीत भगत का पलटवार।

  • चालान विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल।

Chhattisgarh Sitapur Viral Video : छत्तीसगढ़ के सीतापुर में ट्रैफिक चालान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक जंग में बदल गया है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। वीडियो में अमरजीत भगत पुलिसकर्मियों को चालानी कार्रवाई करने से रोकते और कांग्रेस के कार्यक्रम का हवाला देते नजर आ रहे हैं।

मामला गरमाया तो सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई की बात कही। इसके जवाब में पूर्व मंत्री भगत ने भी विधायक पर तीखा पलटवार कर दिया। अब चालान से शुरू हुआ विवाद बयानबाजी के जरिए सियासी अखाड़े में पहुंच गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कुछ दिन पहले सीतापुर में पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कुछ लोगों के वाहनों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। चालान कटने से नाराज लोग पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के पास पहुंचे।

इसके बाद भगत पुलिसकर्मियों को चालान काटने से रोकते नजर आए। उन्होंने कांग्रेस के कार्यक्रम का हवाला देते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियो वायरल होने के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मानसिकता अपराध को दबाने और अपने लोगों को संरक्षण देने की रही है। विधायक ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।

जब कानून तोड़ने पर एक विधायक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, तो आम नागरिक हो या कोई नेता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार में कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अमरजीत भगत ने किया पलटवार

विधायक के बयान के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी चुप नहीं रहे। उन्होंने रामकुमार टोप्पो पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनका अपराध से गहरा रिश्ता होता है, वही इस तरह की बातें करते हैं। भगत ने खुद को अपराध से दूर बताते हुए विधायक के बयान पर सवाल उठाए।

उन्होंने यह भी पूछा कि यदि भाजपा की रैली या कार्यक्रम में पुलिस इस तरह की कार्रवाई नहीं करती, तो कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल लोगों के वाहनों पर चालानी कार्रवाई क्यों की गई? पूर्व मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए।

विधायक के खिलाफ FIR का मामला भी चर्चा में

इस पूरे विवाद के बीच कुछ महीने पहले का एक मामला भी फिर चर्चा में आ गया है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ नायब तहसीलदार से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसी घटनाक्रम का हवाला देते हुए विधायक का कहना है कि जब उनके खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है, तो कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल सीतापुर में चालानी कार्रवाई को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक के बीच जुबानी जंग में तब्दील हो चुका है। एक ओर अमरजीत भगत पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी ओर रामकुमार टोप्पो कानून की समानता और नियमों के पालन की बात कर रहे हैं। अब देखना होगा कि यह राजनीतिक तकरार आगे क्या नया मोड़ लेती है।

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा

भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज पर सरकार सख्त, 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर Netflix को निर्देश