करियर ग्रोथ (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

Year Ender 2025: करियर ग्रोथ के लिए जरूरी सबक, जो बदलते समय ने सिखाए

Career lessons 2025: इस साल करियर और कामकाज की दुनिया में डिजिटल स्किल्स, एआई जैसी चीजों की जरूरतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। जिसकी वजह से करियर ग्रोथ में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं।

प्रीति शर्मा
Career Growth Tips: साल 2025 में करियर के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। तकनीक की रफ्तार, नई स्किल्स और काम के बदलते तरीके ने करियर ग्रोथ के नजरिए को पूरी तरह से बदल दिया है। आने वाले सालों में अपने करियर की ऊंचाइयों पर जाना चाहते हैं तो इस साल के कुछ अहम सबक प्रोफेशनल लाइफ को और बेहतर करने का काम आएंगे।

नई स्किल्स सीखना

अब करियर सिर्फ अनुभव या डिग्री पर नहीं बल्कि लगातार सीखने को और बढ़ रहा है। जहां एआई, डेटा, डिजिटल टूल्स और ऑटोमेशन ने लगभग हर इंडस्ट्री का ढांचा बदल दिया है। अगर आप समय के साथ खुद को अपडेट नहीं करेंगे तो समय आपको पीछे छोड़ देगा। कंपनियां अब ऐसा प्रोफेशनल चाहती हैं तो काम में एक्सपर्ट होने के साथ-साथ उससे जुड़े कई क्षेत्रों की समझ रखता हो। जैसे मार्केट और एआई, कंटेंट और एससीओ, डिजाइन और एनालिटिक्स आदि।

डिजिटल स्किल्स

आज के ग्लोबल प्रतिस्पर्धा के दौर में डिजिटल स्किल्स सबसे महत्वपूर्ण होता है। रिमोट और हाइब्रिड काम ने पूरी दुनिया की मार्केट को मोड़ दिया है। अब आपकी नौकरी शहर या देश पर निर्भर नहीं है बल्कि दुनिया के किसी भी प्रोफेशनल से आप कंपीट कर सकते हैं।

AI का दौर

कई लोगों को लगता था कि एआई नौकरियां छीन रही है लेकिन ऐसा नहीं बल्कि इसने काम की गति में तेजी, स्मार्ट और बेहतर बनाने में लोगों की मदद की है। 2025 में सबसे बड़ा सबक है कि एआई टूल्स का इस्तेमाल सीखना।
तकनीक के साथ नेतृत्व, टीमवर्क, समस्या समाधान जैसे गुण भी अहम हैं। करियर में तेजी से आगे बढ़ने के लिए इन चीजों की भी जरूरत पड़ती है। सही लोग के साथ नेटवर्क और बातचीत लोगों को मौका दिला सकती है।

सफलता का मंत्र

इस साल लाखों लोगों को यह एहसास हुआ की करियर में सफलता तभी मिलती है जब मन और शरीर दोनों स्वस्थ हों। जो लोग वर्क लाइफ को बैलेंस करके चलते हैं उनके लिए कोई भी काम मुश्लिक नहीं होता है।

साल 2025 ने हमें यही सिखाया है कि करियर ग्रोथ पुरानी परिभाषाओं में सीमित नहीं है बल्कि यह तकनीक, सीखने, अनुकूलन, नेटवर्किंग और मानवीय कौशलों का मजबूत मिश्रण है। बदलते समय के साथ इन सबक को अपनाते हैं तो आने वाले साल में करियर के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन