West Bengal Board ने Higher Secondary Result 2026 जारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
करियर

West Bengal 12th Result OUT: बंगाल बोर्ड के 91.23% छात्र हुए पास, अद्रितो पाल ने मारी बाजी, यहां देखें रिजल्ट

West Bengal 12th Result 2026 Released: वेस्ट बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में भाग लेने वाले 7.10 लाख छात्रों का रिजल्ट आ चुका है।

यति सिंह

West Bengal 12th Result 2026: वेस्ट बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में भाग लेने वाले 7.10 लाख छात्रों का रिजल्ट आ चुका है। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सकेंडरी एजुकेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा की है। यहां देंखे रिजल्ट-

छात्र अब अपने नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर पर जाकर आसानी से देख सकते है। इस बार पश्चिमी बंगाल के अद्रितो पाल ने स्टेट टॉप कर बाजी मारी है। बता दें कि इस साल परीक्षा में कुल 3,46,322 छात्राएं और 2,79,936 छात्र शामिल हुए थे।

64 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह

इस साल वेस्ट बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में टॉप 10 की सूची में 64 छात्रों ने जगह बनाई है। बतादें कि इस लिस्ट में 56 लड़के और 8 लड़कियां शामिल है। नतीजें आने के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस टॉपर की सूची में पहला स्थान अद्रिता पाल ने हासिल किया है। उन्होंने 496 अंक हासिल कर पहले स्थान पर जगह बनाई है। जबकि दूसरे स्थान जिष्णु कुंडू, रितोब्रतो नाथ और ऐतिह्य पछाल ने हासिल किया। जिन्होंने 495 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर देवप्रिया माजी, तन्मय मंडल, सौम्या रॉय, शुभायन मंडल और प्रीतम बल्लव रहे, जिन्होंने 494 अंक हासिल किए।

जिला स्तर पर पूर्वी मेदिनीपुर सबसे आगे

जिला स्तर पर बात करें तो परिणाम काफी अच्छा रहा। पूर्वी मेदिनापुर ने 94.19 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इसके बाद हावड़ा ने 93.84% और नॉर्थ 24 परगना ने 93.71 प्रतिशत के साथ रिजल्ट अच्छा रहा। इस साल कुल 6,26,258 परीक्षार्थियों में से 5,71,355 छात्र सफल हुए। छात्रों का कुल पास प्रतिशत 91.23 रहा। जो पिछले साल 90.79% से बेहतर रहा।

कहां देख सकते हैं बंगाल बोर्ड 12th का रिजल्ट

सभी छात्र अपने परीक्षा परिणाम बंगाल बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट result.wb.gov.in और डिजीलॉकर ऐप के माध्यम से देख पाएंगे। वेस्ट बंगाल बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही आप रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके परिणाम जांच सकते है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद