UPSSSC (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UPSSSC ASO/ARO Recruitment 2026: 929 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC Job Vacancy 2026 : UPSSSC ने ASO और ARO के 929 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं, योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

UP Government Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और बड़ा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक रिसर्च अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 929 पद भरे जाएंगे, जिनमें 916 पद ASO और 13 पद ARO के लिए निर्धारित हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC ने 916 पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी यही है, जबकि उम्मीदवार 18 मई 2026 तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार के पास गणित, सांख्यिकी, वाणिज्य या अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान और देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी अनिवार्य है।

UPSSSC की वेबसाइट पर जाकर आवेदन भरें

UPSSSC की इस परीक्षा पैटर्न की बात करें तो मुख्य परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न पत्र तीन भागों में होगा-सांख्यिकी और गणित (65 अंक), कंप्यूटर और आईटी (15 अंक) और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (20 अंक)।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन के बाद फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान