UP पुलिस एसआई भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

UP पुलिस SI के 4543 पदों पर भर्ती का अवसर, इस तारीख से पहले करें आवेदन

UP SI Recruitment Last Date: उत्तर प्रदेश में एसआई की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया वे 11 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दारोगा के लिए आवेदन जल्द बंद होने वाले हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थी ने आवेदन नहीं किया है वह जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि यूपी पुलिस एसआई के 4543 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन 12 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। एसआई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 है।

यूपी द्वारा सब इंस्पेक्टर के लिए कुल 4242 पद पर भर्ती की जाएगी। सब इंस्पेक्टर महिला के लिए 106, प्लाटून कमांडर के लिए 135 और एसआई/प्लाटून कमांडर (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के लिए कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन के लिए शारीरिक योग्यता

इसके लिए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा पास करना होगा। जिसमें जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग के लिए हाइट 16 सेमी और चेस्ट 79-84 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग के लिए चेस्ट 160 सेमी है। महिला वर्ग के अभ्यर्थी के लिए चेस्ट 152 सेमी और वजन 40 किलो निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पुरुषों को 4.8 किमी की रेस 28 मिनट और महिलाओं को 2.4 किमी की रेस 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को नियमों के तहत ऊपरी आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

इस तरह करें आवेदन

भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना होगा क्योंकि इसके लिए ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना होगा।

  • इच्छुक उम्मीदवार को सबसे पहले यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद यूपी पुलिस एसआई रिक्रूटमेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगइन करें।
  • अब फॉर्म मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना