यूपी बोर्ड (सौ. डिजाइन फोटो ) 
करियर

UP Board Compartment Exam 2025: आज से शुरू होगा यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट-इम्प्रूवमेंट एग्जाम का रजिस्ट्रेशन, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

यूपीएमएसपी प्रयागराज की ओर से 10वीं कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट एग्जाम का रजिस्ट्रेशन आज यानी 19 मई 2025 से शुरू होगा। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 260 रुपये फीस देना होगा।

अपूर्वा नायक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी प्रयागराज की ओर से 10वीं कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए 19 मई यानी आज से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने वाली है।

इन एग्जाम्स में शामिल होने के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर 10 जून को रात 12 बजे से पहले तक अप्लाई कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं एग्जाम में सक्सेसफुल स्टूडेंट्स 1 या 2 सब्जेक्ट में अपने नंबर सुधारने के लिए इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही मैट्रिक में जो स्टूडेंट 1 या 2 सब्जेक्ट में फेल हुए हैं। वो उसी सब्जेक्ट के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में जो स्टूडेंट 1 या 2 सब्जेक्ट में फेल हुए हैं। वो 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

एग्जाम फीस कितनी है?

10वीं कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स को 260 रुपये एग्जाम फीस के तौर पर देना होगा। साथ ही 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को 306 रुपये एग्जाम फीस देना पड़ सकता है। एग्जाम फीस बैंक चालान के जरिए जमा करवाना होगा।

ऐसे करें अप्लाई

इस एग्जाम के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें। यहां कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट 2025 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। अब डिटेल फील करें और फीस को जमा करके सबमिट करें। Chhatrapati Sambhajinagar: डॉ. अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय का 233 कॉलेजों को झटका, प्रवेश क्षमता की शून्य

कब जारी हुआ था रिजल्ट?

यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं एग्जाम 2025 का रिजल्ट 25 अप्रैल को ऐलान किया था। 10 वीं का रिजल्ट 90.11 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 81.15 प्रतिशत दर्ज किया गया था। रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई थी। साथ ही एग्जाम का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक किया गया था। मैट्रिक की एग्जाम में तकरीबन 25.56 लाख और इंटरमीडिएट की एग्जाम में 25.77 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे