सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
करियर

अमेरिका में पढ़ने के लिए ये यूनिवर्सिटी दे रही है 1000 डॉलर की स्कॉलरशिप, बस करना होगा यह काम

UCSC Silicon Valley: अमेरिका की UCSC सिलिकॉन वैली यूनिवर्सिटी ने भारतीय छात्रों के लिए $1000 की स्कॉलरशिप का ऐलान किया है. जानें आवेदन का तरीका और योग्यता।

अर्पित शुक्ला

International Student Scholarship: अगर आप भी अमेरिका में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। कैलिफोर्निया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैंटा क्रूज़ (UCSC) के सिलिकॉन वैली कैंपस ने इंटरनेशनल छात्रों के लिए एक खास 'मेरिट स्कॉलरशिप' का ऐलान किया है। इस स्कॉलरशिप के तहत, योग्य छात्रों को 1000 डॉलर (करीब 90,000 रुपये) की छूट दी जाएगी, जो उनकी ट्यूशन फीस से सीधे घटा दी जाएगी।

किसे मिलेगा फायदा?

यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है, जो टेक, बिजनेस या इनोवेशन से जुड़े सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में एडमिशन लेना चाहते हैं। अगर आपने 12वीं या ग्रेजुएशन कर ली है, तो आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • नए इंटरनेशनल छात्र (F-1 वीजा वाले)
  • वर्किंग प्रोफेशनल्स
  • फुल-टाइम पढ़ाई करने वाले छात्र

कैसे करें आवेदन?

सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एडमिशन लें: सबसे पहले, आपको UCSC सिलिकॉन वैली के किसी सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एडमिशन लेना होगा।

स्कॉलरशिप फॉर्म भरें: इसके बाद, आपको स्कॉलरशिप के लिए एक अलग फॉर्म भरना होगा।

पर्सनल स्टेटमेंट: आपको 300 से 500 शब्दों का एक 'पर्सनल स्टेटमेंट' भी लिखकर देना होगा, जिसमें आपको अपने बारे में जानकारी देनी होगी।

जरूरी तारीखें

  • Fall: 15 जून तक
  • Winter: 15 अक्टूबर तक
  • Spring: 15 जनवरी तक
  • Summer: 1 अप्रैल तक

स्कॉलरशिप बनाए रखने की शर्तें

अमेरिका में अगर आप स्कॉलरशिप लेना चाहते हैं तो आपको हर क्वार्टर में कम से कम 12 यूनिट्स की पढ़ाई करनी होगी। आपका GPA 3.0 से ऊपर होना चाहिए। यह एक बेहतरीन अवसर है, और अगर आप इसके लिए योग्य हैं, तो इस मौके का फायदा जरूर उठाएं!

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए