देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज 
करियर

देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज जहां स्टूडेंट्स को मिलता है करोड़ों का पैकेज

NIRF Ranking 2025 Top 10 IIT: देश में कई इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जहां पर पढ़ाई करने वालों को करोड़ों का पैकेज मिलता है। NIRF Ranking 2025 के अनुसार देश में कुछ कॉलेज इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

प्रीति शर्मा
Top Engineering Colleges: मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा एक कोर समिति ने एनआईआरएफ रैंकिंग बनाई है। इस समिति में पांच पैरामीटर्स हैं- टीचिंग, रिसर्च, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच और परसेप्शन पर स्कोर देती है। इसके डाटा को पारदर्शी तरीके से चेक किया जाता है और फिर कुल स्कोर के अनुसार रैंकिंग दी जाती है। अगर आप भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इसके लिए JEE मेन और JEE एडवांस्ड क्लियर करना होता है।

देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 (NIRF Ranking) जारी की जा चुकी है जिसमें करोड़ों स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। इन टॉप 10 कॉलेजों के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट में करोड़ों के पैकेज मिलते हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर तमिलनाडु का गर्व IIT मद्रास है। एक बार फिर इस कॉलेज ने रिसर्च, टीचिंग और इंडस्ट्री कनेक्शन में पहला स्थान हासिल किया है। यह लगातार सात साल से सभी कैटेगरी में टॉप पर है।

दूसरे नंबर पर IIT दिल्ली और  IIT बॉम्बे का तीसरा स्थान है। दिल्ली और बॉम्बे के इंजीनियरिंग कॉलेज में शानदार पढ़ाई होती है और प्लेसमेंट भी अच्छा होता है। यहां की फैसिलिटी और पढ़ाई काफी मशहूर है। यहां के कई बिजनेसमैन, अधिकारी इस कॉलेज से निकले हैं।

आईआईटी कानपुर ने इस बार चौथे नंबर पर जगह बनाई है। इस इंजीनियरिंग कॉलेज का स्कोर 81.82 रहा। यह कॉलेज इनोवेशन और रिसर्च के लिए जाना जाता है। इन कॉलेज में जेईई एडवांस्ड के टॉप रैंकर्स ही पढ़ते हैं। पांचवें नंबर पर आईआईटी खड़गपुर है।

आईआईटी रुड़की छठे नंबर पर है जिसका इतिहास काफी पुराना है। यहां के इंजीनियरिंग का दबदबा रहा है। वहीं आईआईटी हैदराबाद सातवें स्थान पर है जो तेजी से उभर रहा है। दोनों कॉलेज में हाई टैक लैब्स और रिसर्च का मौका मिलता है।

आईआईटी गुवाहाटी आठवें नंबर पर है और एनआईटी तिरुचिरापल्ली नौवें नंबर पर है। गुवाहाटी का इंजीनियरिंग कॉलेज रिसर्च और ट्रेनिंग के लिए शानदार है। टॉप 10 में एनआईटी तिरुचिरापल्ली इकलौता नॉन आईआईटी है जिसका प्लेसमेंट काफी शानदार है।

दसवें स्थान आईआईटी बनारस का है जो यूपी का गर्व है। यह कॉलेज इंजीनियरिंग के साथ-साथ अपनी रिच कल्चरल हेरिटेज के लिए जाना जाता है। यहां का प्लेसमेंट टॉप आईआईटी को टक्कर देते हैं। यहां से निकलने वाले लोग देश विदेशों में काम कर रहे हैं। इन कॉलेज में आप भी इंजीनियरिंग का सपना पूरा कर सकते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा