स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

SSC Stenographer Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 731 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

SSC Stenographer 2026 : SSC ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के तहत 731 पदों पर आवेदन मांगे हैं, 12वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

हितेश तिवारी

Stenographer Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Staff Selection Commission (SSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए ग्रेड C और ग्रेड D के कुल 731 पदों को भरा जाएगा।

खास बात यह है कि इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएगी।

SSC ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 मई 2026 तय की गई है। वहीं फॉर्म में सुधार के लिए 20 और 21 मई को करेक्शन विंडो खुलेगी। परीक्षा का आयोजन जुलाई से अगस्त 2026 के बीच संभावित है।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही स्टेनोग्राफी का ज्ञान भी होना चाहिए। आयु सीमा ग्रेड D के लिए 18 से 27 वर्ष और ग्रेड C के लिए 18 से 30 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी और उसके बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा, जो स्टेनोग्राफी पर आधारित होगा। अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद