दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर (सांकेतिक फोटो)
करियर

SI Recruitment: दिल्ली पुलिस-CAPF में दरोगा बनने का मौका, 1,871 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

Sub Inspector Recruitment: SSC ने दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर के 1,871 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। अभ्यर्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख 1 अक्टूबर है।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

SSC Sub Inspector Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर के 1,871 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक अक्टूबर की रात 11 बजे निर्धारित की गई है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

दिल्ली पुलिस में 317 और सीएपीएफ में 1,320 पद

भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के पुरुष वर्ग में 205 और महिला वर्ग में 112 पद हैं। सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के 1,320 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (फायर)-पुरुष के 234 पद शामिल हैं। सीएपीएफ के 1,320 पदों में बीएसएफ के 457, सीआरपीएफ के 254, सीआईएसएफ के 250, आईटीबीपी के 187 और एसएसबी के 172 पद हैं। पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित पदों पर आवेदन का अवसर है।

चार चरणों से गुजरना होगा

चयन प्रक्रिया में पेपर-वन, शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा (PET/PST), पेपर-टू और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। सभी चरणों में सफल होना अनिवार्य होगा। पेपर-वन में सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक भाग में 25-25 प्रश्न होंगे। कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे और प्रत्येक भाग के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर रहेगा। पेपर-टू में भी चार भाग होंगे और इसमें कुल 200 अंक निर्धारित हैं। गलत उत्तर पर पेपर-वन में एक-चौथाई अंक और पेपर-टू में आधा अंक नकारात्मक अंकन के रूप में काटा जाएगा।

आयु सीमा और आवेदन सुधार का भी मौका

अधिकांश पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु एक अगस्त को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं सीआईएसएफ में एसआई (फायर) के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन में सुधार के लिए 8 से 10 अक्टूबर की रात 11 बजे तक अवसर दिया जाएगा।

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल