SSC Jobs 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2026 परीक्षा के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए इनकम टैक्स विभाग में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सहित कई प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
केंद्र सरकार की नौकरी और बेहतर करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का पद SSC CGL के सबसे लोकप्रिय पदों में शामिल है, जहां चयनित अधिकारियों को कर संबंधी मामलों की जांच, दस्तावेजों का सत्यापन और विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों वाली SSC CGL परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले टियर-1 परीक्षा आयोजित होगी और इसमें सफल उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : DSSSB में 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के लिए मौका, सैलरी 1.42 लाख तक
वेतन की बात करें तो इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-8 के तहत सैलरी मिलेगी। शुरुआती वेतन 47,600 रुपये प्रतिमाह से शुरू होकर 1.51 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।