एसएससी सीजीएल भर्ती में होने वाला है नया बदलाव 
करियर

SSC CGL 2025 में बदल सकती है भर्ती की प्रक्रिया, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रपोजल

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अब एसएससी सीजीएल (SSC CGL) की भर्ती में नए बदलाव हो सकते हैं। आयोग इसमें रिक्त पदों की भर्ती के लिए स्लाइडिंग योजना का प्रयोग कर सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

यतीश श्रीवास्तव

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव होने वाला है। इस साल SSC CGL 2025 परीक्षा को लेकर कुछ खास बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत आयोग अब खाली रह जाने वालों को भरने की दिशा में नया कदम उठाने जा रही है। इस संबंध में आयोग की ओर से केंद्र को प्रस्ताव भी भेजा गया है। यदि सरकार से मंजूरी मिली तो इसबार की परीक्षा में इसे लागू कर दिया जाएगा।

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अब नए मॉड्यूल पर काम करने की तैयारी है। इसके अंतर्गत आयोग अब खाली पदों को भरने के लिए एक नई योजना को लागू करने जा रहा है। इसे स्लाइडिंग योजना नाम दिया गया है। योजना को लागू करने के लिए आयोग ने केंद्र सरकार को इससे संबंधित प्रस्ताव भी भेजा है।

क्या होती है स्लाइडिंग योजना

अभी तक एसएससी का जो सेलेक्शन प्रोसेस होता था उसमें नियम और अंकों के तहत यह होता था कि जो भी कैंडिडेट सेलेक्ट होते थे उनकी भर्तियां कर ली जाती थीं। इसमें कुछ पद खाली भी रह जाते थे। एसएससी में अब तक कोई वेटिंग लिस्ट नहीं होती थी। ऐसे में देखा गया है कि सेलेक्शन के बाद जब डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन होता है तो कई कैंडिडेट डिस्क्वालिफाई हो जाते हैं जिससे कई पद खाली रह जाते हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए अब आयोग की ओऱ से सेलेक्शन प्रक्रिया में 'स्लाइडिंग योजना' का प्रयोग करेंगे।

नोटिफिकेशन में दिए गए सारे पद भरना है उद्देश्य

स्लाइडिंग योजना के तहत यदि किसी कैंडिडेट का सेलेक्शन लास्ट राउंड में नहीं हो पाता है लेकिन कटऑफ के करीब रहता है तो उसे रिक्त पदों पर मौका दिया जा सकता है। ऐसा करने के पीछे उद्देश्य ये है कि जितने पदों के लिए आयोग की ओर नोटिफिकेशन जारी किया गया होगा उन पदों पर भर्तियां पूरी हो सका करेंगी।

SSC ने CGL 2025 में 14,582 पदों की घोषणा  

आयोग ने CGL 2025 के लिए 14,582 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 4 जुलाई 2025 रखी गई है। एप्लीकेशन विंडो रात 11 बजे तक खुली रहेगी। कैंडिडेट ssc.gov.in पर जाकर कैंडिडेट ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फीस पेमेंट की अंतिम तारीख 5 जुलाई 2025 है।

ग्रुप ‘B’ और ‘C’  पदों के निकाली भर्ती?

  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)
  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
  • सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर
  • टैक्स असिस्टेंट
  • सीबीआई और एनआईए में सब-इंस्पेक्टर
  • डिविजनल अकाउंटेंट
  • पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट
  • ऑडिटर
  • जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO)
  • अपर डिविजन क्लर्क (UDC)
  • सीनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट
  • एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी कर रहे सदस्य देशों के नेताओं को संबोधित

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात