SHRESHTA NETS 2027 के जरिए SC और DNT छात्रों को 9वीं और 11वीं में दाखिला मिलेगा सोर्स- Imagesbazaar
करियर

SHRESHTA NETS 2027: 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए श्रेष्ठ NETS के फॉर्म शुरू, कोई फीस नहीं; जानें योग्यता

SHRESHTA NETS 2027: श्रेष्ठ नेट्स के जरिए SC और DNT वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिला मिलेगा। आवेदन 30 नवंबर तक होंगे। परीक्षा 10 जनवरी को है।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • SHRESHTA NETS 2027 के जरिए SC और DNT छात्रों को 9वीं और 11वीं में दाखिला मिलेगा।

  • आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है और कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

  • प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2027 को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।

SHRESHTA NETS Apply Online 2027: अनुसूचित जाति (SC) और अधिसूचित जनजाति (DNT) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए देश के प्रतिष्ठित आवासीय स्कूलों में पढ़ाई करने का अवसर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SHRESHTA NETS 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

इस परीक्षा के माध्यम से योग्य विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिला मिलेगा। इच्छुक छात्र 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन से पहले आयु, पारिवारिक आय और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी शर्तें समझ लेनी चाहिए।

30 नवंबर तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

SHRESHTA NETS 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार NTA के आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in/shreshta पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 तय की गई है।

फॉर्म जमा होने के बाद उसमें सुधार का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए NTA ने 2 से 4 दिसंबर 2026 तक करेक्शन विंडो निर्धारित की है। इस दौरान विद्यार्थी अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। तय समय सीमा के बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा।

NTA ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस प्रवेश परीक्षा में मौजूदा शैक्षणिक सत्र में कक्षा 8वीं या 10वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए अनुसूचित जाति और अधिसूचित जनजाति (DNT) वर्ग के छात्र पात्र होंगे।

DNT श्रेणी में ऐसे समुदाय शामिल नहीं होंगे, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा आवेदन करने वाले विद्यार्थी के माता-पिता की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?

SHRESHTA योजना के तहत दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है।

कक्षा 9वीं: 31 मार्च 2027 तक विद्यार्थी की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कक्षा 11वीं: इसी तारीख तक अभ्यर्थी की उम्र 14 से 18 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी जन्मतिथि और संबंधित कक्षा की पात्रता का मिलान जरूर कर लें।

10 जनवरी को होगी SHRESHTA NETS 2027 परीक्षा

NTA की ओर से प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में होगी। इसका समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए तीन घंटे मिलेंगे।

परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न चार विषयों से होंगे:

  • गणित

  • विज्ञान

  • सामाजिक विज्ञान

  • सामान्य ज्ञान

प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे।

20 दिसंबर को जारी होगी सिटी इंटिमेशन स्लिप

परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए NTA 20 दिसंबर 2026 को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। इसके जरिए उम्मीदवारों को उस शहर की जानकारी मिलेगी, जहां उनका परीक्षा केंद्र होगा। इसे एडमिट कार्ड न समझें। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे।

विद्यार्थी आवेदन, करेक्शन विंडो और परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए NTA के आधिकारिक पोर्टल पर नजर रखें।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ