RSSB Admit Card: टीचिंग एसोसिएट भर्ती की परीक्षा देने जा रहे हैं? एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड

RSSB Teaching Associate Admit Card: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती का एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उम्मीदवार आवेदन नंबर और जन्मतिथि से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानें परीक्षा की तारीख और नियम।
RSSB Teaching Associate Admit Card Download
राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती के एडमिट कार्ड जारीसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती के करीब 3,540 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी।

  • सामान्य अध्ययन का पेपर 17 नवंबर 2026 को आयोजित होगा।

  • विषय आधारित दूसरा पेपर 7 से 21 दिसंबर 2026 के बीच दो शिफ्ट में होगा।

RSSB Admit Card Download: राजस्थान में कॉलेजों में टीचिंग एसोसिएट बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 3,540 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

अब उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र, पेपर की तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए आवेदन नंबर और जन्मतिथि की मदद से आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। भर्ती की लिखित परीक्षा नवंबर और दिसंबर में दो पेपर में आयोजित की जाएगी। तो आइए जानते हैं एडमिट कार्ट डाउनलोड करने की पूरी जानकारी इस खबर में।

दो पेपर में होगी लिखित परीक्षा

उम्मीदवारों को बता दें कि राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती की लिखित परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहला पेपर राजस्थान के सामान्य अध्ययन पर आधारित होगा। यह परीक्षा 17 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

वहीं, दूसरा पेपर उम्मीदवारों के चुने हुए विषय से संबंधित होगा। इसका आयोजन 7 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षा की तारीख और समय भी अलग निर्धारित किए गए हैं।

RSSB Teaching Associate Admit Card Download
छठ के बाद बिहार के युवाओं की लगेगी लॉटरी! 9 जिलों में रोजगार मेला, कई कंपनियां देंगी नौकरी; तारीखें जारी

दूसरे पेपर के लिए दो शिफ्ट निर्धारित

विषय आधारित दूसरे पेपर की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:

पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक।

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

उम्मीदवारों को परीक्षा की सही तारीख, समय और केंद्र की जानकारी अपने एडमिट कार्ड से मिल जाएगी। बोर्ड प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजेगा, इसलिए इसे ऑनलाइन डाउनलोड करके परीक्षा के दिन साथ ले जाना जरूरी है।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार क्या चेक करें?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का पता, तारीख और शिफ्ट ध्यान से जांच लें। एडमिट कार्ड पर लगी तस्वीर भी पहचान पत्र से मेल खानी चाहिए। यदि पहचान पत्र पर लगी फोटो तीन साल या उससे अधिक पुरानी है, तो उसे अपडेट करा लेना बेहतर होगा।

परीक्षा के दिन इन नियमों का रखें ध्यान

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए पांच विकल्पों में से एक विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों के उत्तर नहीं देता है, तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान पत्र लेकर पहुंचें। ड्रेस कोड और अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रवेश पत्र में दी गई है। परीक्षा से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें।

RSSB Teaching Associate Admit Card Download
IBPS RRB PO परीक्षा की तारीख घोषित, 21-22 नवंबर को प्रीलिम्स; 4,256 पदों पर भर्ती, जानें परीक्षा का पैटर्न

RSSB एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • मांगी गई जानकारी सबमिट करें।

  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने पर उसे डाउनलोड कर लें।

  • परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

नोट: उम्मीदवार राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती और परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।