एसबीआई भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद पर निकली 122 भर्ती, बिना परीक्षा के होगा सलेक्शन

State Bank of India recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 122 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन जाकर 2 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

SBI Recruitment 2025: बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एसबीआई की ये भर्ती मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पद पर होगी जिसमें कुल 122 भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन की शुरुआत 11 सितंबर से हो चुकी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

भर्ती के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, बी आर्क, बी टेक, बीई, एमएससी, एमई, एमटेक, एमबीए, पीजीडीएम, एसीए, पीजीडीबीए की डिग्री होनी चाहिए। बता दें कि एसबीआई की ये भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होगी। बल्कि शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी।

मैनेजर पद पर अभ्यर्थियों को मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसमें 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड रहेगा। उम्मीदवारों को 85920 रुपए से 105280 रुपए तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा डीए, एजआरए, सीसीए, पीएफ आदि भी सैलरी से अलग मिलेंगे।

बता दें कि एसबीआई बैंक में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। बैंक में भर्ती देख रहे युवा 2 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कैसे करें अप्लाई

  • इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई करियर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले sbi.bank.in पर जाकर रिजस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म भकरें।
  • बता दें कि फॉर्म सबमिट करने से पहले अधिकतम तीन बार सेव कर सकते हैं और एडिट कर सकते हैं।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

आवेदन करने की आयु सीमा

एसबीआई के स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद उम्मीदवारों को नियमानुसार तय उम्र सीमा के अनुसार पद पर आवेदन करना होगा। मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट) पद पर आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 25 वर्ष है और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। मैनेजर पद के लिए उम्र सीमा 28 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्र 25 से 32 साल के बीच होनी चाहिए।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z