सैनिक स्कूल संबलपुर (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

Sainik School Vacancy: सैनिक स्कूल में टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए भी मौका

Sainik School Vacancy : सैनिक स्कूल संबलपुर में PGT, TGT समेत टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 है।

हितेश तिवारी

Sainik School Jobs : सैनिक स्कूल संबलपुर ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में PGT, TGT, PEM/PTI कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पद शामिल हैं।

कुछ पद नियमित आधार पर, जबकि कुछ कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भरे जाएंगे। खास बात यह है कि भर्ती में शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

PGT पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed जरूरी है, जबकि TGT पदों के लिए संबंधित डिग्री, B.Ed और CTET Paper-II या TET की पात्रता मांगी गई है। वहीं लैब असिस्टेंट के लिए साइंस से इंटरमीडिएट और LDC पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा पद के अनुसार 18 से 50 वर्ष तक है।

सैनिक स्कूल में टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल या प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट वाले पदों के लिए भी यही चयन प्रक्रिया रखी गई है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से जुड़ी तारीखें सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतन मिलेगा।

PGT पद पर 47,600 से 1,51,100 रुपये मासिक वेतन के साथ DA और अन्य भत्ते मिलेंगे, जबकि TGT पद पर 44,900 से 1,42,400 रुपये तक वेतन निर्धारित है। कॉन्ट्रैक्ट पदों में PEM/PTI कम मैट्रन को 40,000 रुपये, आर्ट मास्टर को 70,500 रुपये, लैब असिस्टेंट और LDC को 30,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

10वीं-12वीं पास के लिए भी मौका

योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज और आवेदन शुल्क की रसीद के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से सैनिक स्कूल संबलपुर भेजना होगा। सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित है।

आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 है। आवेदन भेजने का पता है- प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर, पीओ- बसंतपुर, पीएस- बुर्ला, वाया सीएस चिपलिमा, गौशाला के पास, जिला संबलपुर, ओडिशा-768025। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर जांच लें।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां