कृषि विभाग से जुड़ी सरकारी भर्ती की जानकारी देखते युवा अभ्यर्थी (सौ.एआई) 
करियर

राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! कृषि विभाग में सरकारी अफसर बनने का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए कृषि विभाग में सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका आया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

प्रीति शर्मा

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल RSSB द्वारा कृषि विभाग में कुल 1100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कृषि फील्ड में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने साल 2026 की अपनी प्रमुख भर्तियों में से एक कृषि पर्यवेक्षक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रदेश के कृषि विभाग में 1100 पदों पर सीधी नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार योग्य उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कृषि विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो या उसके पास कृषि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अन्यथा आप आवेदन नहीं कर सकेंगे।

आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। राजस्थान सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित श्रेणियों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और दिव्यांग उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RSSB के आधिकारिक SSO पोर्टल पर जाएं।
  • यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉगिन करने के बाद Recruitment सेक्शन में जाकर कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रुप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को इसके लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना होगा। अगर आप कृषि क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है जहां आपको अच्छी सैलरी के साथ बेहतरीन कार्य करने का मौका मिलेगा।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें