रेलवे नौकरी (सौजन्य-पिनटरेस्ट) 
करियर

वेस्टर्न रेलवे ने 5 हजार से भी ज्यादा पदों पर निकाली भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

RRC WR Apprentice Recruitment 2024: अगर आप बचपन से रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे है तो रेलवे ने आपके लिए लाई है एक सुनहरा मौका। इसके जरिए रेलवे के लिए अप्रेंटिस पद के लिए भर्ती की जाएगी। हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के लिए एक अधिसूचना जारी की थी।

प्रिया जैस

नवभारत डेस्क: अगर आप बचपन से रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे है तो रेलवे ने आपके लिए लाई है एक सुनहरा मौका। इसके जरिए रेलवे के लिए अप्रेंटिस पद के लिए भर्ती की जाएगी। हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में हजारों पदों पर भर्तियां की जाएगी।

इस अभियान के लिए आवेदन 23 सितंबर से शुरू हो चुके है, तो इस पद के लिए इच्छुक और योग्य व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन करें। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को इसकी ऑफिशियल वेबसाट rrccr.com पर विजिट करना होगा। यहां से आपको भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरना है। इस पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2024 है।

बतां दे, कि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) वेस्टर्न रेलवे के जरिए जारी इस अप्रेंटिस पद के लिए कुल 5066 पदों पर भर्ती किए जाएगे। इस पद पर आवेदन करने से पहले इससे जुड़ी जरुरी जानकारी जान लें।

आवेदन के लिए योग्यता

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) वेस्टर्न रेलवे द्वारा जारी इस भर्ती अभियान के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम-से-कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरुरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी पास होना चाहिए।

अगर आयु सीमा की बात करें तो इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) वेस्टर्न रेलवे द्वारा जारी इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भरना होगा। इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क में छूट दी गई है। ये भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद रजिस्टर करके इसके लिए आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरना होगा। इसके साथ पूछे गए जरूरी दस्तावेजों को सही से अपलोड कर आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म को सब्मिट करना होगा।

आवेदन हो जाने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास निकाल कर रखें। इस पद से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए और अपडेट्स के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए