रेलवे भर्ती बोर्ड ने Section Controller भर्ती परीक्षा 6 जून को कराई जाएगी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
करियर

RRB Section Controller Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने बदली परीक्षा की तारीख, अब 6 जून को आयोजित होगी परीक्षा

RRB Section Controller Exam 2026 New Date: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026की परीक्षा अब 6 जून 2026 को कराई जाएगी। बता दें कि ये परीक्षा पहले 24 मई 2026 को होनी थी।

यति सिंह

RRB Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी की ओर से नया नोटिस जारी किया गया है। इस सूचना के तहत आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए होने वाली सीबीएटी परीक्षा 2026 की तारीख में बदलाव किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार अब आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 6 जून 2026 को कराई जाएगी। बता दें कि ये परीक्षा पहले 24 मई 2026 को होनी थी। लेकिन 13 मई को जारी नोटिस के अनुसार इस परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। रेलवे बोर्ड की तरफ से नई तारीख का ऐलान किया गया है।

रेलवे बोर्ड की तरफ से आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 सीईएन नंबर 04/2025 के तहत लेवल-6 के सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए आयोजन किया जा सकता है। आधिकारिक सूचना में कहा गया कि परीक्षा का शहर, परीक्षा की तारीख और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा अथॉरिटी डाउनलोड करने के संबंध में लिंक परीक्षा तारीख के 10 दिन पहले एक्टिव किया जाएगा। यात्रा अथॉरिटी का लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

कब अपलोड होंगे एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप?

इसके अलावा आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 भर्ती परीक्षा के सभी उम्मीदवार अपने ई-कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड परीक्षा तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड की तरफ से अभ्यार्थियों को सलाह दी गई है, कि समय-समय पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें, जिससे परीक्षा से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत मिल सके।

शर्तों और नियमों में कोई बदलाव नहीं

आरआरबी भर्ती बोर्ड की तरफ से ये भी स्पष्ट किया गया है कि पहले जारी भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन की सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 में किसी अन्य प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

रेवले बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में सभी उम्मीदवारों को फर्जी एजेंटों और दलालों से सावधान और सचेत रहने की चेतावनी दी गई है। और साथ ही साथ ये भी सूचित किया गया है कि सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 में चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवार कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

रेलवे बोर्ड परीक्षा के सभी उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद RRB Section Controller CBAT card 2026 पर क्लिक करना होगा। सभी डिटेल पूरी तरह जांच करनी होगी। आखिरी में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट भी निकालना होगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान