रेलवे में 3,993 पदों पर भर्ती सोर्स-एआई नीर्मित
करियर

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

RRB JE Vacancy 2026: RRB ने JE और DMS के 3,993 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जानें योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया।

करुणा नंद शाहवाल

Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,993 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें जूनियर इंजीनियर के 3,669 और डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट के 324 पद शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 से आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 15 सितंबर तक जमा करना होगा। भर्ती के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या BE/BTech जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे में 3,993 पदों पर भर्ती

RRB की ओर से जारी कुल 3,993 रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर के 3,669 और डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट के 324 पद शामिल हैं। वहीं, आरआरबी ने जिन क्षेत्रों में 3,993 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें अहमदाबाद में 143, अजमेर में 252, बेंगलुरु में 298, भोपाल में 113, भुबनेश्वर में 86, बिलासपुर में 124, चंडीगढ़ में 183, चेन्नई में 362, गोरखपुर में 198, गुवाहाटी में 329, जम्मू-श्रीनगर में 152, कोलकाता में 457, मालदा में 30, मुंबई में 411, मुजफ्फरपुर में 17, पटना में 73, प्रयागराज में 340, रांची में 122, सिकंदराबाद में 110, सिलीगुड़ी में 92 और तिरुवनंतपुरम में 101 पद शामिल हैं।

14 अगस्त से शुरू हुआ आवेदन

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन? जानें शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से दोनों पोस्ट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्ष का डिप्लोमा या बीई/बीटेक जैसी उच्च योग्यताएं होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RRB भर्ती में कितनी मिलेगी सैलरी और भत्ते?

इस भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी-I), कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी-II), शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और मेडिकल जांच (एमई) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी में पे लेवल 6 के अनुसार 35,400 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

जानें आवेदन शुल्क और ऑनलाइन फॉर्म कहां से भरें?

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए और एससी/एसटी/पूर्व-सैनिक/पीडब्ल्यूबीडी/महिलाएं/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के लिए 250 रुपए तय किया है।

उम्मीदवार इस बात का रखें विशेष ध्यान

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्तया, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आरआरबी की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब

पृथ्वीराज चव्हाण ने अमित शाह को बताया अब तक का सबसे अक्षम गृहमंत्री, मांगा इस्तीफा

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत ने दिया समर्थन, जानें कहां से की कानून की पढ़ाई और कैसा रहा सफर

आरजी कर रेप केस में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर फेंके गए जूते-अंडे, हेलमेट पहनाकर पुलिस ने भीड़ से बचाया

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति