आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-एआई नीर्मित 
करियर

RRB Group D Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड, रेलवे ने जारी की PET के लिए शॉर्टलिस्ट

RRB Group D Result 2026: रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड और पीईटी (PET) शॉर्टलिस्ट चेक कर सकते हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Railway Released The RRB Group D Result 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 08/2024 के तहत ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 32,438 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल उम्मीदवार अब संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 10 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

परसेंटाइल मार्क्स कैसे देखें?

आपको बता दें कि आरआरबी ने परिणाम जारी करने के साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची भी प्रकाशित कर दी है। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण मोबाईल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन कर परसेंटाइल स्कोर, मानकीकृत अंक (Normalized Marks) और पात्रता की स्थिति को देख सकते हैं।b

रिजल्ट कहां से देखें?

रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी का परिणाम आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जिसमें अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर अपना रिज्लट आसानी से चेक कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दि गई जानकारी के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड को आसानी से देख सकते हैं।

  • उम्मीदवारों को ग्रुप-डी का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज में दिए गए रिजल्ट सेक्शन को ओपन करें
  • इसके बाद RRB Group D Result 2026 कि दी हुई लिंक पर करें।
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा हो जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखें।

अब PET की तैयारी शुरू करें उम्मीदवार

जिन उम्मीदवारों का चयन पीईटी के लिए हुआ है, उन्हें अब आरआरबी की अगले चरण की तैयारी को शुरू कर देनी चाहिए। यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे में नौकरी पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है और उम्मीदवारों के लिए आगे की सभी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखना आवश्यक होगा। तो वहीं इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर RRB से पीईटी ई-कॉल लेटर संबधित SMS और ईमेल सूचनाएं भी प्राप्त होंगी।

दिव्यांगजन और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को पीईटी से मिलेगी छूट

दरअसल आरआरबी (RRB) ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि दिव्यांगजनो और पूर्व सैनिकों और कोर्स पूरा कर चुके एक्ट आप्रेंटिंस वर्ग के उम्मीदवारों को पीईटी में उपस्थित होने से छूट दी जाएगी। तो वहीं इन श्रेणियों से चयनीत उम्मीदवारों की अलग -अलग जानकारी को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRC) द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप