राजस्थान लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

RPSC APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक करें आवेदन

RPSC APO Recruitment 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने (APO) भर्ती 2026 के लिए 371 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। LLB डिग्रीधारक उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

Rajasthan APO Jobs : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Assistant Prosecution Officer (APO) Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 371 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जून 2026 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान के अभियोजन विभाग में नियुक्त किया जाएगा, जहां वे सरकारी मामलों में कानूनी कार्यों और अभियोजन संबंधी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

RPSC ने APO के 371 पदों पर भर्ती निकाली

RPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 371 रिक्त पदों में 355 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 15 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की सामान्य जानकारी भी आवश्यक होगी। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, BC (क्रीमी लेयर) और MBC (क्रीमी लेयर) वर्ग के लिए 600 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST, EWS, BC-NCL, MBC-NCL और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क देना होगा।

तीन चरणों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में शामिल होना होगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा (Mains) देंगे। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।

अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों को अभियोजन विभाग में नियुक्ति दी जाएगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्ठित करियर बनाना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील