राइट्स लिमिटेड में व्यक्तिगत सलाहकार के 27 पदों पर भर्ती। Source/ Images Bazaar
करियर

RITES Recruitment 2026: राइट्स लिमिटेड में 27 पदों पर भर्ती, 63 साल तक के उम्मीदवारों को मौका

RITES Vacancy 2026: राइट्स भर्ती 2026 में 27 इंडिविजुअल कंसल्टेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित हैं। अधिकतम आयु 63 वर्ष है। योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया और वेतन की जानकारी जानें।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights

  • राइट्स लिमिटेड में व्यक्तिगत सलाहकार के 27 पदों पर भर्ती।

  • आवेदन की अंतिम तारीख 8 नवंबर 2026; अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष।

  • चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 55,000 से 2.25 लाख तक मासिक वेतन मिल सकता है।

RITES Job Notification: इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए राइट्स लिमिटेड में काम करने का अवसर है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने व्यक्तिगत सलाहकार यानी इंडिविजुअल कंसल्टेंट के 27 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती में सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल, सिविल, ट्रैक, पर्यावरण, क्वालिटी कंट्रोल और अन्य तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष रखी गई है, जबकि चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 55,000 से 2.25 लाख रुपए तक मासिक वेतन मिल सकता है।

राइट्स लिमिटेड में 27 पदों पर भर्ती

राइट्स लिमिटेड की इस भर्ती में अलग-अलग तकनीकी और प्रोजेक्ट से जुड़े पदों के लिए कुल 27 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें डिप्टी चीफ सिग्नलिंग सिस्टम इंजीनियर/चीफ रेजिडेंट इंजीनियर-सिग्नलिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग एक्सपर्ट, इलेक्ट्रिकल क्वालिटी एश्योरेंस एवं क्वालिटी कंट्रोल एक्सपर्ट, इंटरफेस मैनेजर, कंस्ट्रक्शन प्लानिंग इंजीनियर, ट्रैक एक्सपर्ट और एनवायरनमेंटल एक्सपर्ट जैसे पद शामिल हैं।

इसके अलावा रेजिडेंट इंजीनियर-सिग्नलिंग, रोलिंग स्टॉक और सिविल, सेक्शन इंजीनियर-स्काडा, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियर, लिफ्ट एवं एस्केलेटर, बीआईएम मैनेजर, बीआईएम इंजीनियर, साइट इंजीनियर और टीम सेक्रेटरी के पद भी इस भर्ती का हिस्सा हैं। अलग-अलग पदों की जिम्मेदारियां और पात्रता अलग हो सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पद का आधिकारिक विवरण देखना जरूरी है।

8 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

राइट्स लिमिटेड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तारीख की रात 11 बजे तक या उससे पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित पद की योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों की जांच कर लें। ऑनलाइन फॉर्म में भरी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों में किसी तरह की गलती होने से आवेदन प्रभावित हो सकता है। आवेदन लिंक और प्रक्रिया के लिए राइट्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती विज्ञापन देखें।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पद के अनुरूप निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। चूंकि भर्ती में इंजीनियरिंग, तकनीकी विशेषज्ञता, परियोजना प्रबंधन और अन्य क्षेत्रों के पद शामिल हैं।

इसलिए सभी पदों के लिए एक जैसी योग्यता लागू नहीं होगी। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पद के अनुसार 2 से 15 वर्ष तक का अनुभव होना भी जरूरी बताया गया है। आवेदन करने से पहले अपने अनुभव और शैक्षणिक योग्यता का मिलान संबंधित पद की पात्रता शर्तों से जरूर करें।

कितनी है आयु सीमा?

राइट्स लिमिटेड की इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख यानी 8 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

यह अवसर अनुभवी पेशेवरों के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए लागू आयु और अनुभव संबंधी शर्तों की आधिकारिक अधिसूचना से पुष्टि करनी चाहिए।

कैसे होगा होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी और पात्र उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जा सकता है।

इंटरव्यू के दौरान संबंधित क्षेत्र का अनुभव, तकनीकी जानकारी और पद से जुड़ी विशेषज्ञता महत्वपूर्ण हो सकती है। चयन प्रक्रिया की विस्तृत शर्तों, इंटरव्यू से संबंधित निर्देशों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन पढ़ना चाहिए।

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?