

SAIL भिलाई स्टील प्लांट में अप्रेंटिस के 710 पदों पर भर्ती: ITI के 516, डिप्लोमा के 124 और ग्रेजुएट के 70 पद।
आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 बताई गई है।
चयनित उम्मीदवारों को पात्रता के अनुसार 9,600 से 12,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
SAIL Apprentice Vacancy 2026: सरकारी क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप के जरिए करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट में मौका है। संस्थान ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 710 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों के लिए ITI, डिप्लोमा और डिग्री पास उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, स्टाइपेंड और वॉक-इन प्रक्रिया की जानकारी समय रहते हासिल कर लेनी चाहिए।
SAIL के भिलाई स्टील प्लांट की इस भर्ती में कुल 710 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें ट्रेड अप्रेंटिस (ITI) के 516 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 124 पद और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 70 पद निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित ट्रेड या विषय के अनुसार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ट्रेड अप्रेंटिस के पदों में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक और केमिकल के 2, सिविल के 10, कंप्यूटर साइंस के 5, ईईई के 5, इलेक्ट्रिकल के 10, मैकेनिकल/मेकाट्रॉनिक्स के 10, मेटलर्जी के 20, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन के 10, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 5, ऑटोमोबाइल के 5, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन के 8, नर्सिंग में डिप्लोमा (जीएनएम) के 5,
फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा (डीपी) के 5, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीएमएलटी) के 5, रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीआरटी) में 5, एक्स-रे टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीएक्सटी) में 5, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीओटीटी) में 2 और फार्मेसी में डिप्लोमा (डी फॉर्मा) डीपी के 5 पद शामिल हैं। वहीं, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग शाखाओं के साथ BA, BSc, BCom, BCA और BBA जैसी डिग्री वाले उम्मीदवारों के पद भी शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों ने संबंधित ITI, डिप्लोमा या डिग्री कोर्स किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित विद्यार्थी के रूप में पूरा किया होना चाहिए।
नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्यता परीक्षा 2022 से 2026 के बीच पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पहले अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर ली है, अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं या जिनके पास एक वर्ष का कार्य अनुभव है, वे पात्रता की शर्तों के अनुसार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है। श्रेणीवार छूट की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से करें।
चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान निर्धारित मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेड अप्रेंटिस (ITI) के लिए 9,600 रुपये प्रति माह और डिप्लोमा व ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 12,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन होगा। भर्ती से संबंधित वॉक-इन प्रक्रिया अलग-अलग ट्रेड और शाखाओं के लिए निर्धारित तारीखों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ ले जाने की सलाह दी गई है।
ट्रेड अप्रेंटिस (ITI) के उम्मीदवार पहले NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के उम्मीदवार NATS पोर्टल पर पंजीकरण करें।
इसके बाद SAIL-BSP की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखें।
निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और जरूरी जानकारी भरें।
आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।
नोट: वॉक-इन में शामिल होने से पहले संबंधित ट्रेड की तारीख, रिपोर्टिंग समय और दस्तावेजों की सूची नोटिफिकेशन से जांच लें।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन दिए गए विवरण के अनुसार, अलग-अलग ट्रेड और शाखाओं के लिए वॉक-इन 27 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे।
स्थान है: कमरा नंबर 123, HRDC, भिलाई स्टील प्लांट, छत्तीसगढ़-490001। रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक बताया गया है। उम्मीदवारों को अपनी संबंधित शाखा की निर्धारित तारीख की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से करनी चाहिए।