राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

RCFL Recruitment 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स में कई पदों पर भर्ती, 1.73 लाख तक मिलेगी सैलरी

RCFL Vacancy : राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने अधिकारी, इंजीनियर और मैनेजमेंट स्तर के 32 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

RCFL Officer Recruitment : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने विभिन्न विभागों में अधिकारी, इंजीनियर और प्रबंधन स्तर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक RCFL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में अधिकारी (वित्त), मानव संसाधन अधिकारी, अधिकारी (चिकित्सा), वरिष्ठ प्रबंधक (CC Lab), अधिकारी (कानूनी), इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े कई पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

RCFL ने 32 पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। अधिकारी (वित्त) के लिए CA/CMA या B.Com के साथ MBA (Finance) और दो वर्ष का अनुभव जरूरी है। मानव संसाधन अधिकारी के लिए ग्रेजुएशन के साथ HR या Personnel में पोस्ट ग्रेजुएशन तथा दो साल का अनुभव मांगा गया है। मेडिकल अधिकारी के लिए MBBS, मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और दो साल का अनुभव अनिवार्य है।

वहीं वरिष्ठ प्रबंधक (CC Lab) के लिए PhD (Chemistry) या BE/B.Tech (Chemical) के साथ 17 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग के पदों के लिए डिप्लोमा या BE/B.Tech तथा संबंधित अनुभव अनिवार्य है। आयु सीमा पद के अनुसार 34 वर्ष से 52 वर्ष तक तय की गई है और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

13 जुलाई 2026 तक आवेदन किए जाएंगे

सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को पद और ग्रेड के अनुसार लगभग 65,000 रुपये से लेकर 1.73 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

वेतनमान 30,000 रुपये से 2.20 लाख रुपये तक निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार RCFL की आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन खोलें, रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज